64 नए सहकारी निरीक्षकों का पदस्थापन
जयपुर, 11 नवम्बर (मुखपत्र)। सहकारिता विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था और धरातलीय कामकाज को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में नवनियुक्त 64 सहकारी निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय (परिवीक्षाधीन) को 2 वर्ष की अवधि के लिए फील्ड ट्रेनिंग (कार्य प्रशिक्षण) हेतु विभिन्न जिलों और कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है।
इन सभी नवनियुक्त निरीक्षकों को विभाग के पिछले आदेश (30 सितंबर 2026) के तहत प्रशिक्षणार्थी के रूप में उपस्थिति देने के उपरांत उनके नाम के आगे अंकित कार्यालयों में भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त निरीक्षकों को किसी भी प्रकार का कार्यग्रहण काल (छ्वशद्बठ्ठद्बठ्ठद्द ञ्जद्बद्वद्ग) देय नहीं होगा। संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रशिक्षण के दौरान इन अधिकारियों को इकाई कार्यप्रणाली, व्यापारिक निकाय, बैंकिंग ढांचा एवं आदि का व्यावहारिक ज्ञान मिले।
इकाई कार्यप्रणाली : इकाई कार्यालय के कामकाज, सहकारी अधिनियम एवं नियमों की जानकारी के साथ जिले के अन्य संबद्ध कार्यालयों की कार्यप्रणाली का अध्ययन।
व्यापारिक निकाय : क्रय-विक्रय सहकारी समितियों और सहकारी उपभोक्ता भंडारों की कार्यशैली समझना।
बैंकिंग ढांचा : प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों और केंद्रीय सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली तथा ऋण वसूली प्रक्रिया का अध्ययन।
तृतीय स्तर की संस्थाएं : ग्राम सेवा सहकारी समितियां (पैक्स), स्वयं सहायता समूह और दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के कार्यों से परिचित होना।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान आकस्मिक अवकाश को छोडक़र अन्य कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सभी निरीक्षकों को अपनी विजिट की साप्ताहिक रिपोर्ट कार्यालयाध्यक्ष को सौंपनी होगी।
इनका हुआ पदस्थापन
कपिल देव — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, जोधपुर
मोनू वैष्णव — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सवाई माधोपुर
सीताराम चौधरी — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, नागौर
सोनू सिंह — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, अलवर
धर्मेन्द्र सिंह सेंवर — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, पाली
अनिल कुमार — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, बीकानेर
हितेश पारीक — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जयपुर (ग्रामीण)
आशुतोष शर्मा — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, खैरथल-तिजारा
प्रियंका चौधरी — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, श्रीगंगानगर
कृति चौधरी — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, भरतपुर
जितेन्द्र सारण — सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, डीडवाना-कुचामन
महेश चन्द्र — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, पाली
ओमप्रकाश — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, बाड़मेर
करीना चौधरी — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, ब्यावर
डॉनपाल सिंह — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, भीलवाड़ा
विश्वराज आढा — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सिरोही
चेतन कुमार — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जालौर
भरत कुमार गौतम — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, बूंदी
प्रतिभा चारण — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सिरोही
विनोद कुमार जाखड़ — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सीकर
रजिया बानो — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, जयपुर (ग्रामीण)
मीना कुमारी — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, बाड़मेर
अक्षिका तिवारी — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, पाली
दीक्षा जैन — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, अजमेर
भूपेन्द्र पाल सिंह — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, बीकानेर
अनिल कुमार मीना — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, सवाई माधोपुर
मनीषा गुर्जर — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, उदयपुर
रोशनलाल मीना — प्रतिनियुक्ति पर अलवर केन्द्रीय सहकारी बैंक, अलवर
सावित्री कुमारी — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, सवाई माधोपुर
प्रहलाद खुराव — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, बीकानेर
संजय शेखावत — प्रतिनियुक्ति पर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि., जयपुर
अक्षय कुमार कासोटिया — प्रतिनियुक्ति पर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक, जयपुर
अमित कुमार — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, श्रीगंगानगर
पराग महावर — क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी सहकारी समितियां, कोटा
आशीष वर्मा — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, सीकर
सुरेन्द्र भनवारिया — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, नागौर
लतिका मौर्य — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, दौसा
बेवी कुमारी — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, भरतपुर
दीपा कंवरिया — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, बूंदी
गजेन्द्र सिंह — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जोधपुर
जगदीश कुमार — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जालौर
मोहित कुमार सोनी (बीएल) — सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, बालोतरा
अर्जुन राम — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जोधपुर
मीठूराम सैनी — प्रतिनियुक्ति पर दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक, दौसा
अशोक — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, जोधपुर
माधुरी मीणा — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, दौसा
मुकेश कुमार खटीक — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, चित्तौडग़ढ़
निखिल सैन — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, झुंझुनूं
कुलदीप मीणा — प्रधान कार्यालय, जयपुर
रविकुमार शर्मा — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जयपुर (शहर)
दीपा भारती सामरिया — राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण, जयपुर
निखिल पारीक — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, अनूपगढ़
विजय कुमार वर्मा — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, नागौर
प्रियंका राघव — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, अलवर
भानुप्रिया गौतम — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, झालावाड़
मुकेश कुमार स्वामी — प्रधान कार्यालय, जयपुर
सुनैना कुमारी मीणा — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, सीकर
सियाराम मीना — क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी सहकारी समितियां, भरतपुर
रोहित कुमार — प्रतिनियुक्ति पर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि., जयपुर
रविन्द्र गोठवाल — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, टोंक
मनभर मीना — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जयपुर (शहर)
लोकेश कुमार पटेल (टीएसपी) — सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सलूम्बर
भावेश बुनकर (टीएसपी) — उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, बांसवाड़ा
निर्मल बी. चौबिसा (बीएल) — विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, उदयपुर
Also Read……….
सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक
भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं
शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

