राज्य

गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक साधारण सभा 29 सितंबर को

श्रीगंगानगर, 27 सितम्बर (मुखपत्र)। गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (GKSB), श्रीगंगानगर की 73वीं वार्षिक साधारण सभा (AGM) का आयोजन 29 सितंबर 2026 को प्रात: 11 बजे हनुमानगढ़ मार्ग स्थित संगम पैलेस में होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक डॉ. अमित यादव करेंगे। एजीएम में बैंक की सदस्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष भाग ले सकेंगे।

एजीएम में साधारण सभा की गत बैठक दिनांक 26.02.2026 की कार्यवाही की पुष्टि, बैंक के वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लाभ-हानि खाते एवं संतुलन चित्र का अवलोकन एवं अनुमोदन, बैंक की सांविधिक ऑडिट वर्ष 2025-26 के आक्षेपों व अनुपालना का अवलोकन तथा अनुमोदन, बैंक के वर्ष 2025-26 हेतु स्वीकृत बजट के अनुमोदन तथा वर्ष 2025-26 के स्वीकृत बजट के विरुद्ध हुए वास्तविक आय/व्यय की पुष्टि, बैंक की वर्ष 2026-27 की विकास कार्य योजना (डीएपी) का अनुमोदन, बैंक की दिनांक 31.03.2026 की सीआरएआर के अवलोकन व अनुमोदन, बैंक की वर्ष 2026-27 हेतु अधिकतम साख सीमा स्वीकृत करवाने के सम्बंध में राजस्थान सहकारी सोसायटी नियम 2003 के नियम 61 के अन्तर्गत रिजर्व बोरोइंग पावर में प्राप्त की गयी छूट की पुष्टि आदि बिन्दू विचारार्थ सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

 

error: Content is protected !!