सरकार ने 21 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक बदल दिये
जयपुर, 12 जुलाई (मुखपत्र)। राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग ने सहकारी आंदोलन में अल्पकालीन सहकारी साख संरचना का चेहरा माने जाने जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के शीर्ष प्रबंधन को काफी हद तक बदल दिया है। सुशासन के सिद्धांत के प्रबल समर्थक, सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा के जुझारू प्रशासनिक नेतृत्व में सहकारी विभाग और सहकारी संस्थाओं की कार्य संस्कृति में सुधार के साथ-साथ अनुशासन और समयबद्धता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। सुधार के इस क्रम में अब प्रदेश के 29 में से 21 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) में प्रबंध निदेशकों को बदल दिया गया है।
साफ-सुधरी छवि वाले कुछ अधिकारियों को पहली बार प्रबंध निदेशक के पद पर काम करने का अवसर दिया गया है जबकि पिछले कुछ सालों से डीसीसीबी में कार्यरत कुछ प्रबंध निदेशकों को विभागीय पदों की जिम्मेदारी दी गयी है। कुछेक अधिकारी जोड़-तोड़ के बल पर दूसरे जिलों में केंद्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक का पद हासिल करने में सफल रहे हैं। अजमेर, चूरू, बारां के अधिकारी अपने काम के दम पर टिके रह गये जबकि अलवर, नागौर, जालौर, सिरोही आदि बैंकों में यथावत रखे जाने के लिए राजनीतिक रसूख काम कर गया।
अतिरिक्त रजिस्ट्रार कैडर के अधिकारियों में सीसीबी चित्तौडग़ढ़ से नानालाल चावला, गंगानगर से संजय गर्ग, सवाईमाधोपुर से बिजेंद्रकुमार शर्मा और जयपुर सीसीबी में ईओ पद से राजेंद्रकुमार मीणा की विदाई हुई है। इन सब को विभागीय पदों पर लगाया गया है। इनके अलावा ओमप्रकाश जैन को झालावाड़ सीसीबी से हटाकर, राज्य के सबसे बड़े डीसीसीबी – जयपुर सीसीबी की जिम्मेदारी दी गयी है।
इन अधिकारियों को मिली विभाग की जिम्मेदारी
ज्वाइंट रजिस्ट्रार कैडर में बलविंदरसिंह गिल को सीसीबी कोटा से, ओमपालसिंह को जैसलमेर से, प्रशांत कल्ला को पाली से, मोहम्मद फारूक को बीकानेर से तथा मनोज कुमार मान (ईओ) को दौसा से हटाकर विभागीय पदों पर लगाया गया है। संदीप शर्मा को झुंझुनूं से भरतपुर में, रोहितसिंह को दौसा से सीकर में, आलोक चौधरी (एपीओ) को बांसवाड़ा में, सीकर से भंवर सुरेंद्र सिंह को पाली में भेजा गया है। उप रजिस्ट्रार परेश पंडया को सीसीबी बासंवाड़ा से सीसीबी डूूंगरपुर में लगाया गया है।
इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले दिनेशकुमार शर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार को एमडी, जयपुर सीसीबी से राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ में तथा छोटेलाल बुनकर, ज्वाइंट रजिस्ट्रार को टोंक सीसीबी से संयुक्त रजिस्ट्रार, राज्य सहकारी निर्वाचन संघ, जयपुर में लगाया गया है।
इनकी हुई सीसीबी में ताजपोशी
जिन अधिकारियों की जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में प्रबंध निदेशक के पद पर ताजपोशी की गयी है, उनमें आशुतोष भट्ट, अतिरिक्त रजिस्ट्रार को क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी के पद से उदयपुर सीसीबी में, संजीव कुमार, ज्वाइंट रजिस्ट्रार को खंडीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार अजमेर से झुंझुनूं सीसीबी में, ज्वाइंट रजिस्ट्रार रायसिंह मोजावत को क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी, जोधपुर से कोटा सीसीबी, ज्वाइंट रजिस्ट्रार योगेश शर्मा को प्रबंध निदेशक, हाउसिंग फैडरेशन से हनुमानगढ़ सीसीबी, केदारमल मीणा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार को एडिशनल रजिस्ट्रार (मार्केटिंग) प्रधान कार्यालय से सवाईमाधोपुर सीसीबी, शिवदयाल मीणा ज्वाइंट रजिस्ट्रार को संयुक्त मुख्य अंकेक्षण, जयपुर से दौसा सीसीबी, जितेंद्र गोदारा ज्वाइंट रजिस्ट्रार को उप रजिस्ट्रार, पाली से बाड़मेर सीसीबी में लगाया गया है।
दीपेंद्र शेखावत ज्वाइंट रजिस्ट्रार को वसूली अधिकारी झुंझुनूं पीएलडीबी से गंगानगर सीसीबी, वेदप्रकाश सैनी ज्वाइंट रजिस्ट्रार को उप रजिस्ट्रार खैरथल-तिजारा से जैसलमेर सीसीबी, विकास जैफ ज्वाइंट रजिस्ट्रार को संयुक्त रजिस्ट्रार, हाउसिंग, प्रधान कार्यालय से झालावाड़ सीसीबी, अनिल कुमार ज्वाइंट रजिस्ट्रार को संयुक्त रजिस्ट्रार (आयोजना) से टोंक सीसीबी, रणवीरसिंह ज्वाइंट रजिस्ट्रार को क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी, बीकानेर से बीकानेर सीसीबी, सुनीलकुमार व्यास ज्वाइंट रजिस्ट्रार को सचिव पीएलडीबी चित्तौड़ से चित्तौडग़ढ़ सीसीबी, आशुतोष मेहता उप रजिस्ट्रार को अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी, भीलवाड़ा सीसीबी से भीलवाड़ा सीसीबी में, मुकेशमोहन गर्ग उप रजिस्ट्रार को उप रजिस्ट्रार बूंदी से बूंदी सीसीबी में प्रबंध निदेशक के पद पर लगाया गया है।
इन्हें मिला अधिशासी अधिकारी का पद
इनके अलावा, उप रजिस्ट्रार संवर्ग में कल्पनासिंह को सीसीबी जयपुर, ऋतु सपरा को कोटा, मोहम्मद इकराम खोखर को सीकर, संजय पगोरिया को अजमेर, सहायक रजिस्ट्रार संवर्ग में डॉ. सुरेशचंद मीना को दौसा, मोनिका को झुंझुनू, सुमन बैरवा को चित्तौडग़ढ़, शुभम जैन को बूंदी, अर्जुनराम को जोधपुर, पूजा चतुर्वेदी को टोंक, सारिका गुप्ता को सीसीबी नागौर में अधिशासी अधिकारी के पद पर लगाया गया है। उप रजिस्ट्रार ताराचंद मेहरा को दौसा, रंजना स्वामी को चूरू और अशोक दीप पिंगोलिया को हनुमानगढ़ सीसीबी में अतिरिक्त अधिशासी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इन अधिकारियों को बैंक से विभागीय पदों पर भेजा
उप रजिस्ट्रार संवर्ग में राजकुमार खांडिया को एमडी, डूंगरपुर सीसीबी से उप रजिस्ट्रार उदयपुर, सुमन चाहर को ईओ सीसीबी झुंझुनूं से विशेष लेखा परीक्षक झुंझुनू, राकेश पुरोहित को ईओ नागौर सीसीबी से क्षेत्रीय अधिकारी राजफैड, शोभा चारण को ईओ जोधपुर सीसीबी से उप रजिस्ट्रार, बाड़मेर, सहायक रजिस्ट्रार संवर्ग में अलका द्विवेदी को एडिशनल ईओ चूरू से सहायक रजिस्ट्रार बैंकिंग अनुभाग जयपुर, विष्णुप्रसाद मीणा को एडिशनल ईओ चित्तौडग़ढ़ से विशेष लेखा परीक्षक, डूंगरपुर, जोगेंद्रसिंह को एडिशनल ईओ सीसीबी पाली से महाप्रबंधक, बीकानेर सहकारी भंडार, जयदीपसिंह हाड़ा को एडिशनल ईओ झालावाड़ से सहायक रजिस्ट्रार, मिल्क यूनियन सवाईमाधोपुर और अशोक मीणा को एडिशनल ईओ दौसा से निर्वाचन प्राधिकरण में निरीक्षक पद के विरुद्ध लगाया गया है।
परिवीक्षाधीन सहायक रजिस्ट्रार संवर्ग
परिवीक्षाधीन सहायक रजिस्ट्रार संवर्ग में अनिलकुमार को सीसीबी सिरोही, प्रीति गुप्ता को झुंझुनू, अभिषेकसिंह भजाना को गंगानगर में अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी के पद पर लगाया गया है। इसी बैच के दिनेश भुंवाल को सीसीबी अजमेर, कविता चौधरी को पाली, वर्षा जांगिड़ को हनुमानगढ़, बजरंगसिंह सिसोदिया को गंगानगर, रतुल कुमार सिंह को भीलवाड़ा, उमा मीना को सवाईमाधोपुर और नूतन वर्मा को डूंगरपुर सीसीबी में निरीक्षक पद के विरुद्ध पदस्थापित किया गया है।
सहकारिता विभाग में स्थानांतरण : योग्य, दक्ष एवं अनुभवी अधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
अधिकारियों का प्रदर्शन तय करेगा कि वे पुरस्कार के हकदार हैं या दंड के भागीदार : डॉ. समित शर्मा

