चूरू सीसीबी में प्रबंध निदेशक के पद पर मदनलाल शर्मा की नियुक्ति को आरबीआई ने दी मंजूरी
जयपुर, 2 अप्रेल (मुखपत्र)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चूरू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Churu DCCB), चूरू के प्रबंध निदेशक पद पर मदनलाल शर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे राज्य सहकारिता सेवा के संयुक्त पंजीयक कैडर के अधिकारी हैं।
बैंक की ओर से मदनलाल शर्मा की प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए आरबीआई को मंजूरी के लिए जनवरी, 2026 में प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शीर्ष केंद्रीय बैंक द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
आरबीआई की ओर से सहायक प्रबंधक जयश्री चौधरी द्वारा बैंक अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि मदनलाल शर्मा की बैंक मेें मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति को 2 अप्रेल 2026 से आगामी 2 वर्ष के लिए मंजूरी दी जाती है।
TOP NEWS
प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित IAS डॉ. समित शर्मा अब सहकारिता के खेवनहार
पैक्स कंप्यूटरीकरण परियोजना के सॉफ्टवेयर का अन्य राष्ट्रीय पोर्टल्स से एकीकरण
राजस्थान के एक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर आरबीआई ने लगाया आर्थिक दंड
पैक्स को विकास के इंजन के रूप में सशक्त बनाने पर रणनीतिक मंथन
एकमुश्त समझौता योजना : सहकारी बैंक के अवधिपार ऋणियों के पास अब केवल दो दिन का अवसर
केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 100 करोड़ रुपये स्वीकृत
दिव्यांगता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, राणावत अपेक्स बैंक की सेवा से बर्खास्त
निमोद सहकारी समिति में दो हजार एमटी और पांच सौ एमटी के गोदामों का लोकार्पण
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

