खास खबर

तबादलों में छूट की अवधि बढायी, अब 15 जनवरी तक होंगे स्थानांतरण

जयपुर, 10 जनवरी (मुखपत्र)। मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण के इच्छुक सरकारी अधिकारियों को अब पांच दिन और इंतजार करना होगा। राज्य सरकार ने तबादलों में छूट की अवधि पांच दिन और बढ़ा दी है।

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग (अनुभाग-1) की शासन सचिव उर्मिला राजौरिया की ओर से शुक्रवार शाम को इस आशय का आदेश जारी किया गया। आदेशानुसार, विभाग द्वारा 30 दिसम्बर 2024 को राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगाये गये पूर्ण प्रतिबंध में 01 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक छूट प्रदान की गयी थी। छूट की अवधि को 15 जनवरी 2025 तक बढाया जाता है। यह आदेश राजकीय कार्यालयों के साथ-साथ समस्त निगमों, मंडलों, बोर्ड एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा। शिक्षा विभाग में तबादलों पर प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा।

 

error: Content is protected !!