राज्य

सहकारिता सेवा के अधिकारियों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी

जयपुर, 10 मार्च (मुखपत्र)। राज्य सरकार ने नियमित रूप से चयनित, सहकारिता सेवा के अधिकारियों की 1 अप्रेल 2026 की स्थिति में अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। इनमें सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार कैडर से लेकर सहायक रजिस्ट्रार कैडर तक के 316 अधिकारियों की वरिष्ठता क्रमवार अंकित की गयी है। सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रहलाद सहाय नागा की ओर से 9 मार्च 2026 जारी की गयी अनंतिम वरिष्ठता सूची पर 18 मार्च 2026 तक आपत्ति आमंत्रित की गयी हैं। अधिकारीगण अपनी आपत्ति राजकाज के माध्यम से ऑनलाइन भेज सकते हैं।

सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार कैडर की सूची में 11 एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रारों कैडर की सूची में 12 अधिकारियों की वरिष्ठता दर्शायी गयी है। इसी प्रकार, संयुक्त रजिस्ट्रार कैडर की सूची में 52, उप रजिस्ट्रारों कैडर की सूची में 96 तथा सहायक रजिस्ट्रार कैडर की अनंतिम वरिष्ठता सूची में 145 अधिकारियों की वरिष्ठता का विवरण अंकित है।

सहकारी अधिकारियों की अनंतिम वरिष्ठता सूची सहकारिता विभाग की वेबसाइट https://rajsahakar.rajasthan.gov.in/Home/Downloads पर देखी जा सकती है।

सरसों एवं चना की एमएसपी खरीद के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, 25 मार्च से आरंभ होगी खरीद

 

error: Content is protected !!