खास खबरराज्यसहकारिता

शासन सचिव की कवायद धरी रह गयी, परम्परागत ढंग से ही हुआ सहकारिता सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन

जयपुर, 23 फरवरी (मुखपत्र)। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात, स्थानांतरण पर प्रतिबंध पुन: प्रभावी होने से कुछ ही क्षण पहले, दो अलग-अलग आदेश जारी कर, राजस्थान सहकारिता सेवा के 77 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया। हालांकि, एक बड़ी सूची ऐन मौके पर ड्रॉप कर दी गयी बताते हैं, जिसमें अधिक ठहराव वाले अधिकारियों की संख्या अधिक थी।

इसके चलते, लगभग एक दर्जन अधिकारियों को पोस्टिंग नहीं मिल पायी और वे बैठे-बिठाये एपीओ की श्रेणी में आ गये, जबकि प्रधान कार्यालय में एडिशनल रजिस्ट्रार बैंकिंग सहित कई महत्वपूर्ण पद रिक्त रह गये। यानी, कैडर, फिट एंड प्रोपर क्राइटेरिया, अधिकतम ठहराव और दागी अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से दूर रखने की पॉलिसी पर आधारित जो एक्सरसाइज शासन सचिव, आरसीएस और जेएस से करायी गयी, वो धरी की धरी रह गयी।

जो दो स्थानांतरण सूचियां जारी की गयी, उसमे से एक, जिसमें तीस अधिकारियों के नाम हैं, वह भी ऐन मौके पर संशोधित की गयी बताया जा रहा है। यही कारण रहा कि दोनों सूचियां मध्य रात्रि 12 बजे के आसपास जारी की गयी। अधूरी कवायद के कारण, कुछ सीसीबी और पीएलडीबी फिर से अतिरिक्त चार्ज में आ गये हैं। दो संयुक्त रजिस्ट्रार की उप रजिस्ट्रार और सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पोस्टिंग से और ज्वाइंट रजिस्ट्रार की उपलब्धता के बावजूद उप रजिस्ट्रारों की एमडी, सीसीबी के रूप में पोस्टिंग से यह तय हो गया कि बड़े लोग जो संदेश अधिकारियों को देना चाहते थे, वो उसमें सफल रहे।

स्थानांतरण/पदस्थापन सूची इस प्रकार है –

श्रीमती शोभिता शर्मा, सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार – एमओ, आईसीडीपी से एडिशनल रजिस्ट्रार-द्वितीय, जयपुर
श्रीमती शिल्पी पांडे, सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार – एडिशनल रजिस्ट्रार-द्वितीय से एमडी, कॉनफैड,जयपुर
प्रेम प्रकाश मण्डोत, सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार – जीएमसी राजफैड से जोनल एडिशनल रजिस्ट्रार, उदयपुर
इन्दर सिंह, एडिशनल रजिस्ट्रार -जोनल एडिशनल रजिस्ट्रार भरतपुर से एडिशनल रजिस्ट्रार, प्रोसेसिंग, प्रधान कार्यालय, जयपुर
श्रीमती गुंजन चौबे, एडिशनल रजिस्ट्रार – ज्वाइंट रजिस्ट्रार, लीगल से जोनल एडिशनल रजिस्ट्रार, जयपुर
धन सिंह देवल, एडिशनल रजिस्ट्रार – एपीओ से जीएम, अपेक्स बैंक, जयपुर
जितेंद्र प्रसाद शर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार – एडिशनल रजिस्ट्रार प्रोसेसिंग से निदेशक, राइसेम, जयपुर
आशुतोष भट्ट, एडिशनल रजिस्ट्रार – जीएम, उदयपुर सहकारी भंडार से एडिशनल रजिस्ट्रार, मोनेटरिंग, प्रधान कार्यालय, जयपुर
ओमपाल सिंह भाटी, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – डी.आर. पाली से एमडी सीसीबी जालोर
राजेंद्र मीणा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – जीएम, अपेक्स बैंक जयपुर से आरएओ, भरतपुर
कार्तिकेय मिश्रा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – एडिशनल डायरेक्टर, राइसेम से तकनीकी सहायक, रजिस्ट्रार, जयपुर
गोपाल कृष्ण, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – ज्वाइंट रजिस्ट्रार, मार्केटिंग, जयपुर से संयुक्त मुख्य अंकेक्षक, दुग्ध, जयपुर
दिनेश शर्मा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – एपीओ से ज्वाइंट रजिस्ट्रार, मार्केटिंग, जयपुर
नानाराम चावला, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – एमडी, सीसीबी चित्तौडग़ढ़ से एमडी, सीसीबी, डूंगरपुर
अनिल मित्तल, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – जीएम, अपेक्स बैंक से आरएओ, कोटा
मुरार सिंह जाड़ावत, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – तकनीकी सहायक, रजिस्ट्रार से एमडी, को-ऑपरेटिव प्रेस, जयपुर
सुश्री विभा खेतान, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – संयुक्त मुख्य अंकेक्षक, दुग्ध, जयपुर से उप रजिस्ट्रार, चूरू
संजीव कुमार, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – डीआर, झुंझुनूं से सचिव, पीएलडीबी, झुंझुनूं
सुरेश कुमार मीणा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – एपीओ से एमडी, सीसीबी हनुमानगढ़
अनिमेष पुरोहित, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – अवसायक, भूपाल हाउसिंग सोसाइटी, उदयपुर से एमडी, सीसीबी, चित्तौडग़ढ़
संदीप खंडेलवाल, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – एमडी, को-ऑपरेटिव प्रेस से जीएम, प्रशासन, अपेक्स बैंक, जयपुर
अनिल काबरा, संयुक्त रजिस्ट्रार – एमडी, सीसीबी भीलवाड़ा से सचिव, पीएलडीबी भीलवाड़ा
संजय गर्ग, संयुक्त रजिस्ट्रार – सचिव पीएलडीबी रायसिंहनगर ने एमडी, सीसीबी गंगानगर
अनिल बिश्नोई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार – ईओ, सीसीबी जोधपुर से एमडी, सीसीबी बाड़मेर


संदीप शर्मा, उप रजिस्ट्रार – डीआर चूरू से एमडी, सीसीबी, झुंझुनूं
मोहम्मद फारूक, उप रजिस्ट्रार – डीआर बीकानेर से डीआर श्रीगंगानगर
राजकुमार खांडिया, उप रजिस्ट्रार – आरएओ, उदयपुर से महाप्रबंधक, उदयपुर भंडार
जयपाल गोदारा, उप रजिस्ट्रार – डीआर नागौर से डीआर अनूपगढ़
छोटेलाल बुनकर, उप रजिस्ट्रार – डीआर, सवाईमाधोपुर से ईओ, सीसीबी, जयपुर
विकास जेफ, उप रजिस्ट्रार, – सहायक रजिस्ट्रार लीगल प्रधान कार्यालय से सचिव, पीएलडीबी टोंक
सौमित्र कुमार मंगल, उप रजिस्ट्रार – डी.आर. बारां से एमडी, सीसीबी बारां
देवीदास बैरवा, उप रजिस्ट्रार – सचिव, पीएलडीबी अलवर से एमडी, सीसीबी अलवर
नारायण सिंह उप रजिस्ट्रार – डी.आर. सिरोही से सचिव, पीएलडीबी, जालोर
श्रीमती शोभा चारण, उप रजिस्ट्रार – सचिव, पीएलडीबी जोधपुर से ईओ, सीसीबी जोधपुर
प्रकाश चन्द जीजयाडिया, उप रजिस्ट्रार – एस.ए. जयपुर ग्रामीण से एस.ए. जयपुर शहर
सुनील कुमार व्यास, उप रजिस्ट्रार – सचिव, पीएलडीबी प्रतापगढ़ से सचिव, पीएलडीबी, चित्तौडग़ढ़
श्रीमती अभिलाषा पारीक, उप रजिस्ट्रार – डीआर अजमेर से डीआर राजसमंद
राकेश पुरोहित, उप रजिस्ट्रार – डीआर लीगल, जोधपुर से डीआर अजमेर
हरीश सिवासिया, उप रजिस्ट्रार – एपीओ से डीआर, उदयपुर
श्रीमती हरप्रीत कौर, उप रजिस्ट्रार – ईओ, सीसीबी सवाईमाधोपुर से डीआर, जयपुर शहर
गुलाबचंद मीणा, उप रजिस्ट्रार – एमडी, सीसीबी झालावाड़ से डीआर अलवर
वेदप्रकाश सैनी, उप रजिस्ट्रार – ईओ सीसीबी दौसा से डीआर खैरथल-तिजारा
दीपक कुमार, उप रजिस्ट्रार – एमडी, सीसीबी झुंझुनूं से एमडी, सीसीबी नागौर
सौरभ शर्मा, उप रजिस्ट्रार – सचिव, पीएलडीबी चित्तौडग़ढ़ से आरएओ, उदयपुर
नेतराम मीणा, उप रजिस्ट्रार – सहायक रजिस्ट्रार, कॉनफैड से एसए, बारां
राजेन्द्र सिंह-।।, उप रजिस्ट्रार – एडिशनल ईओ सीसीबी जोधपुर से क्षेत्रीय अधिकारी राजफैड, जोधपुर
श्रीमती प्रतिभा शास्त्री, उप रजिस्ट्रार – ईओ सीसीबी बीकानेर से ईओ सीसीबी अजमेर

रामप्रसाद मीणा, उप रजिस्ट्रार – एपीओ से सचिव, पीएलडीबी, झालावाड़
रामस्वरूप सिंधू, उप रजिस्ट्रार – एपीओ से सचिव, पीएलडीबी, कोटा
पवित्र पी. शिवनानी, सहायक रजिस्ट्रार – मुख्य कार्यकारी, केवीएसएस, किशनगढ़ से महाप्रबंधक, अजमेर भंडार
सुरेश कुमार शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार – एसए, सिरोही से सहायक रजिस्ट्रार, मिल्क यूनियन उदयपुर
जयदेव देवल, सहायक रजिस्ट्रार – डीआर, उदयपुर से डीआर, प्रतापगढ़
नरेश शुक्ला, सहायक रजिस्ट्रार – डीआर खैरथल-तिजारा से डीआर, बूंदी
विजय सिंह, सहायक रजिस्ट्रार – मुख्य कार्यकारी, सीकर केवीएसएस से मुख्य कार्यकारी, केवीएसएस बयाना-भरतपुर
ललित मीणा, सहायक रजिस्ट्रार – ईओ सीसीबी डूंगरपुर से सहायक रजिस्ट्रार, बालोतरा
रविंद्र सिंह, सहायक रजिस्ट्रार – मुख्य कार्यकारी, केवीएसएस,देवली-टोंक से मुख्य कार्यकारी फल-सब्जी केेवीएसएस, जयपुर
शचींद्र चतुर्वेदी, सहायक रजिस्ट्रार – सहायक रजिस्ट्रार, मिल्क यूनियन सवाईमाधोपुर से सहायक रजिस्ट्रार, भरतपुर
अमिताभ दिवाकर, सहायक रजिस्ट्रार – उप रजिस्ट्रार, संस्थाएं पंजीयन, जयपुर से वसूली अधिकारी, पीएलडीबी, बीकानेर
सुरेश मीणा, सहायक रजिस्ट्रार – सहायक रजिस्ट्रार, कॉनफैड से एसए, बाड़मेर
राजेश यादव, सहायक रजिस्ट्रार – एस.ए. जयपुर शहर से सचिव, पीएलडीबी, जयपुर
श्यामसुंदर शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार – एस.ए. प्रतापगढ़ से सहायक रजिस्ट्रार, लीगल, प्रधान कार्यालय, जयपुर
स्वाति गोस्वामी, सहायक रजिस्ट्रार – सचिव, पीएलडीबी टोंक से सहायक रजिस्ट्रार, राइसेम, जयपुर
राजेंद्र सिंह चारण, सहायक रजिस्ट्रार – एसए, जोधपुर से वसूली अधिकारी, पीएलडीबी, जोधपुर
लाल जसावत चारण, सहायक रजिस्ट्रार – मुख्य व्यवस्थापक, भोपालगढ़ केवीएसएस से सचिव, पीएलडीबी, जोधपुर
सुलोचना देवी मीणा, सहायक रजिस्ट्रार – एपीओ से सहायक रजिस्ट्रार, राइसेम, जयपुर
सुभाषचंद सिर्वा, सहायक रजिस्ट्रार – एडिशनल ईओ सीसीबी नागौर से एसए टोंक
अनिल गोयल, सहायक रजिस्ट्रार – एडिशनल ईओ बूंदी से एसए अजमेर
राजेंद्र कुमार चौहला, सहायक रजिस्ट्रार – एडिशनल ईओ बारां से एडिशनल ईओ, सीसीबी अजमेर
बी.एम. देसाई, सहायक रजिस्ट्रार – प्रधान कार्यालय, जयपुर से सहायक रजिस्ट्रार बैंकिंग, प्रधान कार्यालय, जयपुर
मदनलाल, सहायक रजिस्ट्रार – कार्यालय, डीआर बांसवाड़ा से सहायक रजिस्ट्रार, सैलूम्बर
प्रकाशनारायण झा, सहायक रजिस्ट्रार – कार्यालय, डीआर अलवर से सहायक रजिस्ट्रार, कोटपूतली
रोहित जैन, सहायक रजिस्ट्रार – प्रधान कार्यालय जयपुर से सहायक रजिस्ट्रार, दूदू
रूप सिंह चारण, सहायक रजिस्ट्रार – कार्यालय, अतिरिक्त रजिस्ट्रार जोधपुर से सहायक रजिस्ट्रार, फलौदी
ललित कुमार मीणा, सहायक रजिस्ट्रार – एपीओ से सहायक रजिस्ट्रार, गंगापुर सिटी
राजेंद्र प्रसाद दायमा, सहायक रजिस्ट्रार – एपीओ से सहायक रजिस्ट्रार, केकड़ी
रामावतार गुर्जर, सहायक रजिस्ट्रार – मुख्य व्यवस्थापक, केवीएसएस धोलपुर से सहायक रजिस्ट्रार, डीग
हरी सिंह शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार – कार्यालय एसए श्रीगंगानगर से मुख्य व्यवस्थापक, केेवीएसएस अनूपगढ़

 

 

error: Content is protected !!