राज्यसहकारिता

सरकार ने जारी किये पदोन्नति आदेश, सहकारिता सेवा के 77 अधिकारी हुए पदोन्नत, यहां पढिये पूरी सूची

जयपुर, 31 अगस्त (मुखपत्र)। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर में 30 अगस्त को आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में सहकारिता विभाग में कार्यरत राजस्थान सहकारिता राज्य सेवा के 77 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। वर्ष 2023-24 में सहकारिता सेवा के 29 अधिकारियों एवं 2024-25 में 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। वर्ष 2023-24 के लिये संयुक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्टार के पद पर 1, उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर 2, सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार के पद पर 9 तथा सहकारी निरीक्षक से सहायक रजिस्ट्रार के पद पर 17 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

वर्ष 2024-25 के लिये अतिरिक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल) के पद पर 3, संयुक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्टार के पद पर 7, उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर 10, सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार के पद पर 11 तथा सहकारी निरीक्षक से सहायक रजिस्ट्रार के पद पर 15 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

संयुक्त रजिस्ट्रार तथा सहायक रजिस्ट्रार के एक-एक पद के लिये रिव्यू डीपीसी भी गई। उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में उद्योग विभाग से सहकारिता विभाग में समायोजित किये गये निरीक्षकों की रिव्यू डीपीसी भी आयोजित की गई।

राज्य सरकार की ओर से सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ द्वारा 31 अगस्त को पदोन्नति आदेश जारी कर दिये गये।

पदोन्नत हुए अधिकारियों की कैडर वाइज सूची

एडिशनल रजिस्ट्रार से एडिशनल रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल)

वर्ष 2024-25 : जितेंद्र प्रसाद शर्मा, इन्दर सिंह गुर्जर और संजय पाठक।

संयुक्त रजिस्ट्रार से एडिशनल रजिस्ट्रार

वर्ष 2023-24 : अनिमेश पुरोहित।

वर्ष 2024-25 : रणजीत सिंह चूंडावत, संदीप खंडेलवाल, कार्तिकेय मिश्र, सुरभि शर्मा, संजय गर्ग, गोपाल कृष्ण और नानालाल चावला।

उप रजिस्ट्रार से ज्वाइंट रजिस्ट्रार

वर्ष 2022-23 : कृति शर्मा।

वर्ष 2023-24 : दीपक (एससी), हरीश सिवासिया (एससी)।

वर्ष 2024-25: अभिलाषा पारीक, नंदिता राठौड़, योगेश शर्मा, विकास जैफ (एसटी), छोटेलाल बुनकर (एससी), मोहम्मद फारूक, मनोज कुमार मान, प्रकाश चंद जींजवाडिय़ा, राजेंद्र सिंह चारण (राजेंद्र सिंह-फस्र्ट) और वेदप्रकाश सैनी।

सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार

वर्ष 2023-24 : प्रदीप कुमार शर्मा, वासुदेव पालावत, शिरीश बी. चांदे, लोकेश जोशी, सुलोचना मीणा (एसटी), हेमंत कुमार विजय (एससी), तारांचद मेहरा (एससी), शिशुपाल सिंह (एससी), कमल कुमार (दिव्यांगजन-एलडी)।

वर्ष 2024-25 : मुकेश मोहन गर्ग, पायल खरोलीवाल, धर्मेन्द्र रेप्सवाल, राकेश कुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रवीण कुमार कल्ला, राजकुमार शर्मा, नरेश शुक्ला, परेश पण्डया, संजय पगौरिया और सुभाष चंद्र सिर्वा (एससी)।

निरीक्षक ग्रेड प्रथम से सहायक रजिस्ट्रार

वर्ष 2022-23 : विक्रम सिंह राजावत।

वर्ष 2023-24 : सुलोचना मेहरा (एससी), सुमनलता चौहान (एससी), सुमन बैरवा (एससी), कमल कुमार बाथनी (एससी), अशोक दीप पिंगोलिया (एससी), हर्षवती आहरी (एसटी), जितेंद्र शर्मा, सुरेश चारण, कुसुमलता व्यास, अशोक कुमार पूनिया, दलपतदान, गौरव सेन, गंगाधर सहारण, हेमेंद्र सिंह आसिया, कैलाश चंद्र, ऋषभ मरडिया (दिव्यांगजन) और रामजीलाल मीणा (एसटी)।

वर्ष 2024-25 : सतीश सिंगल, कल्पना ढेबाना (एससी), सुलक्षण ढेबाना (एससी), माधुरी शर्मा, सरवर बानो, इन्द्रजीत, मोनिक पंचोली, अनु शर्मा, कामिनी कोठारी, लाजवंती खुबानी, नीता सत्यानी, सुरेश चंद्र चौधरी, प्रभूदयाल, सुरेंद्र कुमार चौधरी तथा रश्मि विलास चांदे।

 

 

error: Content is protected !!