सहकारिता सेवा के इस वरिष्ठ अधिकारी का VRS आवेदन स्वीकार
जयपुर, 20 नवंबर (मुखपत्र) । राज्य सहकारिता सेवा के विद्वान अधिकारी राजेश टाक, अतिरिक्त रजिस्ट्रार का अंततः राजकीय सेवा से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है।राज्य सरकार ने राजेश टाक का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) के अंतर्गत आवेदन स्वीकार कर लिया है। वे वर्तमान में प्रधान कार्यालय, जयपुर में अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रोसेसिंग) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
सहकारिता विभाग द्वारा श्री टाक का 26 दिसंबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। राजकीय प्रावधानों के अनुरूप अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर उन्हें वर्ष 2031 में सेवानिवृत्ति होना था।
राजस्थान के सहकारिता आंदोलन में राजेश टाक का अतुलनीय एवं अविस्मरणीय योगदान रहा है।
सहकारी नियम, अधिनियम, विभिन्न संस्थाओं के उपनियम एवं सेवा नियम तथा भारत सरकार द्वारा जारी मॉडर्न बायलॉज को राजस्थान की परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करने में राजेश टाक ने अहम भूमिका निभाई है।
TOP NEWS
डॉ. समित शर्मा ने सहकारिता विभाग में सिविल सेवा आचरण की कठोर सेंसरशिप लागू की
सहकारी बैंकों में अब सीनियर सैकेंडरी पास कर्मचारी का भी प्रमोशन हो सकेगा
सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के नियम जारी, संविदा कार्मिकों को मिलेंगे बोनस अंक
भजनलाल सरकार ने इस अंदाज में दी सहकारी बैंकों को दीपावली की शुभकामनाएं
शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने किया कॉनफैड के ‘दीपोत्सव मेला-2026’ का शुभारम्भ

