गंगानगर के पैक्स कार्मिक भी कार्य बहिष्कार आंदोलन में समर्थन में उतरे, 1 अप्रेेल से सहकारी समितियों में कार्य नहीं करेंगे
श्रीगंगानगर, 31 मार्च (मुखपत्र)। ग्राम सेवा सहकारी समितियां (PACS) कार्मिकों की लम्बित मांगों के समर्थन में प्रदेशस्तर पर जारी कार्य बहिष्कार आंदोलन में अब गंगानगर जिला भी शामिल हो गया है।
राजस्थान बहुउद्देश्यीय सहकारी सोसाइटी कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रगटसिंह ने गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लि. के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर, इस आशय की जानकारी दी कि सहकारी समिति कर्मचारियों की मांगों को लेकर जारी प्रदेशस्तरीय कार्य बहिष्कार आंदोलन का समर्थन करते हुए, श्रीगंगानगर जिले के पैक्स कार्मिक 1 अप्रेल 2026 से कार्य का बहिष्कार करेंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेशभर के कई जिलों में पैक्स कार्मिक 27 फरवरी 2026 से कार्य बहिष्कार आंदोलन पर हैं।
TOP NEWS
राजस्थान के एक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर आरबीआई ने लगाया आर्थिक दंड
पैक्स को विकास के इंजन के रूप में सशक्त बनाने पर रणनीतिक मंथन
एकमुश्त समझौता योजना : सहकारी बैंक के अवधिपार ऋणियों के पास अब केवल दो दिन का अवसर
प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित IAS डॉ. समित शर्मा अब सहकारिता के खेवनहार
केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 100 करोड़ रुपये स्वीकृत
दिव्यांगता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, राणावत अपेक्स बैंक की सेवा से बर्खास्त
निमोद सहकारी समिति में दो हजार एमटी और पांच सौ एमटी के गोदामों का लोकार्पण
सरसों एवं चना की एमएसपी खरीद के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, 25 मार्च से आरंभ होगी खरीद
सहकारिता विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित, पैक्स कर्मचारी फिर खाली हाथ
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

