सहकारिता

सहकारी समितियों के प्रतिनिधि के रूप में ईश्वर ने हमें किसान परिवारों में खुशहाली और समृद्धि लाने का अवसर दिया – डॉ. समित शर्मा

जयपुर, 27 मार्च (मुखपत्र) । सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड (राजफेड) के प्रशासक डॉ. समित शर्मा ने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ नया विचार नहीं होकर एक-दूसरे की मदद करने की हमारी परम्परा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने के पूरे मनोयोग से प्रयास किए जाएंगे।

वे शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन सभागार में राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के प्रतिनिधि के रूप में ईश्वर ने हमें किसानों के परिवार में खुशहाली और समृद्धि लाने का अवसर दिया है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता से मुक्ति दिलाकर आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद योजना लागू की। इस योजना से बड़ा परिवर्तन यह आया है कि अन्न उत्पादन में आज देश आत्मनिर्भर हो चुका है तथा दूसरे देशों को अन्न का निर्यात करने लगा है।

डॉ. समित शर्मा ने कहा कि सहकारी समितियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोडऩे की भी जरूरत है। उन्होंने प्रदेश भर से आए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं प्रशासकों के सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजफेड में सहकारिता एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।

राजफेड की एजीएम को सम्बोधित करते हुए प्रशासक डॉ. समित शर्मा, उपस्थित केवीएसएस अध्यक्ष एवं प्रशासक।

183 करोड़ रुपये की बकाया राशि हस्तांतरित

राजफेड के प्रबंध निदेशक बचनेशकुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को 183 करोड़ रुपए की बकाया राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि समितियों की नियमित आय के लिए खरीद के अलावा अन्य विकल्पों को अपनाने पर भी विचार किया जा रहा है। कृषि विभाग से समन्वय कर खाद का सहकारी समितियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटन करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि जो समितियां बीज उत्पादन, जैविक खेती और निर्यात से जुडऩा चाहती हैं, वे राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीन बहुराज्यीय समितियों भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड, राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड एवं राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड की सदस्य बनें, राजफेड द्वारा इसमें पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

सभी बिन्दुओं का सर्वसम्मति से अनुमोदन

वार्षिक साधारण सभा में गत साधारण सभा की कार्यवाही की पुष्टि सहित एजेंडा में शामिल विभिन्न बिंदुओं का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। प्रारंभ में शासन सचिव सहित अन्य गणमान्यजनों ने दीप प्रज्वलन कर वार्षिक साधारण सभा का विधिवत शुभारंभ किया। साधारण सभा में वित्त विभाग के प्रतिनिधि संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र अरोड़ा सहित क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के अध्यक्ष/प्रशासक एवं सहकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

TOP NEWS

प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित IAS डॉ. समित शर्मा अब सहकारिता के खेवनहार

जिला सहकार संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, शिव स्वामी अध्यक्ष और डॉ.मोहित टांटिया उपाध्यक्ष निर्वाचित

टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड की 165वीं शाखा जयपुर में प्रारम्भ, उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी ने किया उद्घाटन

केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 100 करोड़ रुपये स्वीकृत

दिव्यांगता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, राणावत अपेक्स बैंक की सेवा से बर्खास्त

 

निमोद सहकारी समिति में दो हजार एमटी और पांच सौ एमटी के गोदामों का लोकार्पण

ये रिश्ता क्या कहलाता है…..

सरसों एवं चना की एमएसपी खरीद के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, 25 मार्च से आरंभ होगी खरीद

सहकारिता विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित, पैक्स कर्मचारी फिर खाली हाथ

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!