कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने मनाया 100वां स्थापना दिवस
कोटा, 1 फरवरी (मुखपत्र)। कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने रविवार को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधान कार्यालय श्रीनाथपुरम में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सहकार गैलरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं कोटा जोनल एडिशनलर रजिस्ट्रार बलविंदरसिंह गिल ने सहकार गैलरी का फीता काटकर उदघाटन किया।
कार्यक्रम में उप रजिस्ट्रार राजेश मीणा, बैंक की अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी रजनी मीणा सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सहकार गैलरी में बैंक के 100 वर्ष के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी यादगार तस्वीरें, आलेख आदि को फ्रेम करवाकर लगाया गया, जिसमें बैंक की स्थापना से लेकर विभिन्न शाखाओं के उद्घाटन, बैंक को विभिन्न उच्च संस्थाओं एवं नियामक संस्थाओं से प्राप्त अवार्ड से जुड़ी तस्वीरें, बैंक के पुराने भवन और लेखों, कार्यवाही की दुर्लभ तस्वीरें सम्मिलित हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलविंदर सिंह गिल ने बैंक के इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके द्वारा गत वर्षों से बैंक के इतिहास का अध्ययन किया जा रहा है, और जल्द ही बैंक के इतिहास पर उनके द्वारा तैयार पुस्तक का प्रकाशन कराया जाएगा। एमडी गिल ने बताया कि यह बैंक राजपुताना का प्रथम बैंक रहा है, जिसकी स्थापना महाराव उम्मेद सिंह-द्वितीय के कार्यकाल में सहकारिता कानून के रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात 1 फरवरी 1927 को की गई।
ग्राहक सेवा एवं संतुष्टि के लिए काम करने की प्रेरणा
उप रजिस्ट्रार राजेश मीणा ने बैंक ने 100 साल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनायें देते हुए, बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए समस्त बैंक स्टाफ को एकजुट होकर ग्राहक सेवा से लेकर ग्राहक संतुष्टि तक काम करने के लिए प्रेरित किया।
एडिशनल ईओ रजनी मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक का गौरवशाली इतिहास रहा है, 100 वर्षों में बैंक ने जिन आदर्शों और मूल्यों को स्थापित किया है, उनको आगे बढ़ाना ही बैंक स्टाफ का लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम को मुख्य प्रबंधक हेमन्त सामरिया, वरिष्ठ प्रबंधक राजेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
Top News
सहकारिता निरीक्षक सहकारी समितियों के संरक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं
सहकारी क्षेत्र को पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करने की जरूरत – डॉ. भूटानी
सुंदर आवास, स्वादिष्ट भोजन एवं श्रेष्ठ खेल सुविधाओं ने ‘कोऑपरेटिव स्पोर्ट्स 2025’ को बनाया यादगार
सहकार में सुशासन के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान
ग्राम सेवा सहकारी समितियां के उप नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन, संचालक मंडल की संरचना में आयेगा बदलाव

