राष्ट्रीय

जगदीप धनखड़ ने उप राष्ट्रपति पद से त्याग पत्र दिया, क्या नीतीश कुमार लेंगे धनखड़ की जगह?

जयपुर, 21 जुलाई। बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत देश में बहुत कुछ नया और अविश्वसनीय राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। उप राष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को इसी से जोड़ा जा रहा है। कल तक पूर्णत: स्वस्थ्य और सक्रिय नजर रहे जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को लिखे पत्र में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है।

इधर, राजनीतिक के जानकार, उप राष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के त्यागपत्र को बिहार की राजनीति से जोड़ रहे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा यही है कि राजनीतिक मौसम के सबसे बड़े विशेषज्ञ माने जाने वाले बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप राष्ट्रापति बनाया जा सकता है। भाजपा लम्बे समय से बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। बीजेपी जानती है कि नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्रीमंडल की अपेक्षा, संवैधानिक पद देकर बिहार से दिल्ली भेजे जाने से बिहार विधानसभा चुनाव में सहानुभूति वोट बटोरना अपेक्षाकृत सही राजनीतिक दांव सिद्ध हो सकता है।

अपने इस्तीफे पर धनखड़ के उद्गार

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों और चिकित्सा सलाह का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत अपने इस्तीफे की घोषणा की। राष्ट्रपति को संबोधित अपने इस्तीफे में जगदीप धनखड़ ने लिखा, ‘स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।’ उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद को भी उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

 

error: Content is protected !!