सहकारिता

केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 100 करोड़ रुपये स्वीकृत

जयपुर, 18 मार्च (मुखपत्र)। राज्य सरकार के ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण एवं वसूली पेटे 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान सहायता के रूप में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCB) के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

वित्त विभाग द्वारा समय पर ऋण का चुकारा करने वाले कृषकों को देय 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत 99 करोड़ 96 लाख 51 हजार रुपये की स्वीकृति 10 मार्च 2026 को प्रदान की गयी है।

सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रहलादराय नागा की ओर कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां को प्रेषित पत्र में बताया गया कि ब्याज अनुदान की राशि 1 अप्रेल 2025 से 31 दिसम्बर 2025 की अवधि के लिये जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों से प्राप्त क्लेम के अनुरूप स्वीकृत की गयी है।

फिलहाल यह राशि अपेक्स बैंक के पीडी खाते में ट्रांसफर की जायेगी, तदोपरांत राज्य सरकार की मंजूरी मिलने पर इस राशि का आहरण किया जा सकेगा।

TOP NEWS

दिव्यांगता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, राणावत अपेक्स बैंक की सेवा से बर्खास्त

 

निमोद सहकारी समिति में दो हजार एमटी और पांच सौ एमटी के गोदामों का लोकार्पण

ये रिश्ता क्या कहलाता है…..

सरसों एवं चना की एमएसपी खरीद के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, 25 मार्च से आरंभ होगी खरीद

सहकारिता विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित, पैक्स कर्मचारी फिर खाली हाथ

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

 

 

error: Content is protected !!