सहकारिता

टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड की 165वीं शाखा जयपुर में प्रारम्भ, उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी ने किया उद्घाटन

जयपुर, 18 मार्च (मुखपत्र)। भारत के अग्रणी सहकारी बैंकों में से एक टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने अपने कारोबार एवं क्षेत्राधिकारी में विस्तार करते हुए बुधवार को राजस्थान में जयपुर में अपनी पहली शाखा का शुभारंभ किया। चित्रकूट मार्ग, वैशाली नगर में स्थापित यह बैंक की 165वीं शाखा है, जिसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी ने किया। इस अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतमकुमार दक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अजमेर रोड स्थित एक होटल में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दियाकुमारी ने कहा कि बैंकिंग और सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि बड़े शहरों की तुलना में वहां अब भी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

सहकारिता राज्य मंत्री गौतमकुमार दक ने कहा कि सहकारिता का मूल भाव ‘एक सबके लिए, सब एक के लिए’ है। उन्होंने कहा कि बड़े कॉर्पाेरेट बैंक जहां बड़े वर्ग को सेवाएं प्रदान करते हैं, वहीं सहकारी बैंक आम आदमी की आवश्यकताओं और छोटी बचतों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हैं।

25 हजार करोड़ रुपये का टर्नओवर

बैंक के अध्यक्ष शरद गांगल ने अपने संबोधन में बैंक की प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए बताया कि बैंक की शुरुआत मुंबई से एक छोटे स्वरूप में हुई थी। पहले वर्ष बैंक को मात्र 450 रुपये का लाभ अर्जित करने वाला यह बैंक 31 मार्च तक लगभग 25,000 करोड़ रूपये का व्यवसाय प्राप्त करने जा रहा है। बैंक ने राष्ट्रीय भावना के साथ कार्य करते हुए अब तक 6 राज्यों में लोगों का विश्वास अर्जित कर चुका है। राजस्थान में प्रवेश के साथ ही बैंक यहां के नागरिकों का भी भरोसा जीतने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजस्थान सातवां राज्य

टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड, जो कि देश का चौथा सबसे बड़ा सहकारी बैंक है, वर्तमान में 24,500 करोड़ रूपये से अधिक के कुल व्यवसाय के साथ अपनी सशक्त उपस्थिति बनाए हुए है। पिछले पांच दशकों में बैंक ने निरंतर प्रगति करते हुए महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में 160 से अधिक शाखाएं स्थापित की हैं। हाल ही में बैंक ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपनी पहली शाखा प्रारम्भ की थी, और अब जयपुर में 165वीं शाखा का उद्घाटन बैंक के राष्ट्रीय विस्तार को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

कार्यक्रम में बैंक के उपाध्यक्ष वैभव सिंगवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल आरेकर, सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक शिव लहरी, सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा, भाजपा नेता शैलेंद्र भार्गव, सहकार भारती के प्रदीप चौबीसा, शिव शंकर, मनोज शर्मा, आरएसएस, सहकार भारती सहित संघ के विभिन्न आनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TOP NEWS

केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 100 करोड़ रुपये स्वीकृत

दिव्यांगता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, राणावत अपेक्स बैंक की सेवा से बर्खास्त

 

निमोद सहकारी समिति में दो हजार एमटी और पांच सौ एमटी के गोदामों का लोकार्पण

ये रिश्ता क्या कहलाता है…..

सरसों एवं चना की एमएसपी खरीद के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, 25 मार्च से आरंभ होगी खरीद

सहकारिता विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित, पैक्स कर्मचारी फिर खाली हाथ

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

 

 

 

error: Content is protected !!