राज्य

सांडों की लड़ाई में जिंदगी की जंग हारा पैक्स मैनेजर

महेंद्र कुमार

श्रीगंगानगर, 12 फरवरी (मुखपत्र)। बेसहरा पशुधन के कारण सहकारी क्षेत्र ने एक योग्य एवं कर्मठ पैक्स कार्मिक को खो दिया। बीती रात्रि श्रीगंगानगर जिले की बींझबायला ग्राम सेवा सहकारी समिति में पैक्स मैनेजर (व्यवस्थापक) के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार सिंहमार आवारा सांडों की लड़ाई में अपनी जान गंवा बैठा।

सहयोगी पैक्स कार्मिकों से जानकारी मिली है कि बींझबायला गांव का निवासी महेंद्र कुमार (42) रात को कृषि कार्य सम्पन्न कर खेत से घर की ओर लौट रहा था। रास्ते में दो सांड लड़ाई कर रहे थे। महेंद्र ने अपने बचाव के लिए बाइक गली के साइड में रोक ली, लेकिन लड़ते हुए दोनों भारी-भरकम सांड महेंद्रकुमार को कुचलते हुए आगे निकल गये। गंभीर चोटों के कारण महेंद्र की मृत्यु हो गयी। गुरुवार को गमगीन माहौल में गांव में महेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

महेंद्रकुमार करीब 18 साल से सोसाइटी में कार्यरत थे। उनके परिवार में वृद्धा मां औेर पत्नी के अलावा एक बेटी व बेटा है। बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है। आज उसका बोर्ड का पहला एग्जाम था। सहकार गौरव एवं मुखपत्र परिवार महेंद्र कुमार के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता है।

चित्तौडग़ढ़, 11 फरवरी (मुखपत्र)। चित्तौडग़ढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता लक्ष्मणसिंह खोर (67) का मंगलवार सुबह हृदयघात से निधन हो गाया। मंगलवार सुबह जब वे देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। इसके बाद उन्हें सुबह 8 बजे जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद खोर को मृत घोषित कर दिया। वे विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नजदीकी थे। खोर के निधन की सूचना मिलने पर विधायक हॉस्पिटल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

 

Top News

केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष का निधन

सहकारिता विभाग : नियमित डीपीसी में 35 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ

सहकारिता मंत्री और सहकारी विभाग के कोरे आश्वासनों से पैक्स कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटा, बजट सत्र के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी

रजिस्ट्रार की SOP बेअसर, सहकार नेता की कोऑपेरटिव सोसाइटी में 91 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता की अधिनियम अंतर्गत जांच 130 दिन से अधर में

कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने मनाया 100वां स्थापना दिवस

वचनभंगी सरकार के खिलाफ सहकारी बैंक कार्मिकों के आंदोलन का कल से आगाज

सहकारी बैंक बचाने के लिए सरकार से दो-दो हाथ करने की तैयारी

भजनलाल सरकार ने केंद्रीय सहकारी बैंकों के 1400 करोड़ रुपये के अनुदान क्लेम रोके, 11 डीसीसीबी घाटे में, 5 बैंकों का नाबार्ड ने कृषि ऋण पुनर्वित्त रोका

 

सहकारिता रजिस्ट्रार आनंदी की सीसीबी एमडी को खरी-खरी, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में अवधिपार ऋणियों को वितरित ऋण की वसूली करो, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहो

सहकारी क्षेत्र को पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करने की जरूरत – डॉ. भूटानी

यह सहकारी अधिकारी अब सुपरमैन की भूमिका मेें नजर आयेगा

कैसे आयेगी ‘सहकार से समृद्धि’? 7 साल से वार्षिक निरीक्षण नहीं करवाने वाली सहकारी समिति को अनुदानित योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मिला

सहकारी दुग्ध डेयरी की शीर्ष संस्था को मिला नया प्रशासक

ग्राम सेवा सहकारी समितियां के उप नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन, संचालक मंडल की संरचना में आयेगा बदलाव

सरस डेयरी का संचालक मंडल भंग, कलेक्टर प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!