नरेश कुमार गोयल ने सम्भाला कृषि आयुक्त का कार्यभार
जयपुर, 1 अप्रैल (मुखपत्र) । भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नरेश कुमार गोयल ने बुधवार को पंत कृषि भवन में आयुक्त कृषि का कार्यभार ग्रहण किया तथा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुश्री चिन्मयी गोपाल को भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वाेपरि हैं तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नवाचार, तकनीकी विस्तार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
श्री गोयल ने कहा कि राज्य में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने खरीफ एवं रबी फसलों के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे किसान तक पहुंचाने के लिए धरातलीय स्तर पर निगरानी और समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनायें। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि संभव हो सके।

श्री गोयल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए फसल विविधीकरण, जल संरक्षण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नवाचारों को प्रोत्साहित करें तथा किसानों को प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नई तकनीकों से जोड़े।
TOP NEWS
पैक्स कंप्यूटरीकरण परियोजना के सॉफ्टवेयर का अन्य राष्ट्रीय पोर्टल्स से एकीकरण
राजस्थान के एक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर आरबीआई ने लगाया आर्थिक दंड
पैक्स को विकास के इंजन के रूप में सशक्त बनाने पर रणनीतिक मंथन
एकमुश्त समझौता योजना : सहकारी बैंक के अवधिपार ऋणियों के पास अब केवल दो दिन का अवसर
प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित IAS डॉ. समित शर्मा अब सहकारिता के खेवनहार
केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 100 करोड़ रुपये स्वीकृत
दिव्यांगता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, राणावत अपेक्स बैंक की सेवा से बर्खास्त
निमोद सहकारी समिति में दो हजार एमटी और पांच सौ एमटी के गोदामों का लोकार्पण
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

