राष्ट्रीय

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

नई दिल्ली, 13 फरवरी। देश के किसानों को बड़ा आर्थिक संबल प्रदान करने वाली किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) )के लिए नए और संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनका उद्देश्य कृषि एवं सम्बद्ध गतिविधियों के लिए एक ही सरल और स्पष्ट नियमों वाला ढांचा बनाना एवं किसानों को सरल एवं अधिक लचीला कर्ज उपलब्ध कराना ताकि केसीसी कर्ज को किसानों की नई जरूरतों के अनुसार बेहतर बनाया जा सके। ये नियम केसीसी जारी करने वाले सभी बैंकों, यथा – वाणिज्यिक बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक पर लागू होंगे।

सरल और एक समान ढांचा

आरबीआई ने किसान क्रेडिट कार्ड लोन के लिए एक सिंगल और आसान नियमों वाला ढांचा प्रस्तावित किया है। इसका मकसद है कि खेती और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों के लिए एक ही तरह के नियम लागू हों, ताकि बैंक केसीसी योजना को और सरल तरीके से चला सकें और अधिक किसानों तक पहुंच बनाई जा सके। साथ ही, किसानों में भ्रम कम करने के लिए आरबीआई ने पूरे देश में फसल सीजन को एक जैसा करने का सुझाव दिया है। प्रस्तावित योजना में कम अवधि वाली फसलें यानी 12 महीने का चक्र और लंबी अवधि वाली फसलें यानी 18 महीने का चक्र को शामिल किया गया है। इससे लोन देने और वापस लेने का समय पूरे देश में समान रहेगा।

संशोधित योजना का मसौदा

– ऋण स्वीकृति और चुकौती कार्यक्रमों में एकरूपता लाने के लिए, फसल-मौसम को महीनों अर्थात कम अवधि वाली फसल (12 महीने) और दीर्घ अवधि वाली फसल (18 महीने) के संदर्भ में मानकीकृत किया गया है।
– किसानों को, कृषि की वास्तविक लागत के आधार पर, पर्याप्त ऋण प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए केसीसी के अंतर्गत आहरण सीमा को प्रत्येक फसल-मौसम के वित्त-स्तर के साथ संरेखित किया गया है।
– किसानों को, भूमि परीक्षण, तत्काल मौसम पूर्वानुमान और जैविक/हितकारी कृषि प्रथाओं के प्रमाणन आदि जैसी तकनीकी आवश्यकताओं के लिए वित्त प्राप्त करने में सक्षम बनाने हेतु, ऐसे व्यय को, कृषि आस्तियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए, 20 प्रतिशत अतिरिक्त घटक के भीतर पात्र घटकों के रूप में जोड़ा गया है।

केसीसी लोन की अवधि 6 साल होगी

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि किसान क्रेडिट कार्ड लोन की अवधि अब 6 साल तक हो सकती है। यह उन किसानों के लिए उपयोगी है, जो लंबी अवधि वाली फसलें उगाते हैं, क्योंकि उनकी फसल का चक्र लंबा होता है, आय आने में ज्यादा समय लगता है और नए नियमों से लोन चुकाना उनके लिए आसान हो जाएगा। (Input – RBI and Ndtv India)

 

Top News

भजनलाल सरकार ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिये “ख्याली पुलाव” पकाये, कहा- इसी से सेहत बनाओ

इस ऊर्जावान सहकारी अधिकारी को प्रदेश स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारी

सहकारिता विभाग : नियमित डीपीसी में 35 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ

सहकारिता मंत्री और सहकारी विभाग के कोरे आश्वासनों से पैक्स कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटा, बजट सत्र के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी

रजिस्ट्रार की SOP बेअसर, सहकार नेता की कोऑपेरटिव सोसाइटी में 91 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता की अधिनियम अंतर्गत जांच 130 दिन से अधर में

कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने मनाया 100वां स्थापना दिवस

वचनभंगी सरकार के खिलाफ सहकारी बैंक कार्मिकों के आंदोलन का कल से आगाज

सहकारी बैंक बचाने के लिए सरकार से दो-दो हाथ करने की तैयारी

भजनलाल सरकार ने केंद्रीय सहकारी बैंकों के 1400 करोड़ रुपये के अनुदान क्लेम रोके, 11 डीसीसीबी घाटे में, 5 बैंकों का नाबार्ड ने कृषि ऋण पुनर्वित्त रोका

 

सहकारिता रजिस्ट्रार आनंदी की सीसीबी एमडी को खरी-खरी, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में अवधिपार ऋणियों को वितरित ऋण की वसूली करो, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहो

सहकारी क्षेत्र को पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करने की जरूरत – डॉ. भूटानी

यह सहकारी अधिकारी अब सुपरमैन की भूमिका मेें नजर आयेगा

कैसे आयेगी ‘सहकार से समृद्धि’? 7 साल से वार्षिक निरीक्षण नहीं करवाने वाली सहकारी समिति को अनुदानित योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मिला

सहकारी दुग्ध डेयरी की शीर्ष संस्था को मिला नया प्रशासक

ग्राम सेवा सहकारी समितियां के उप नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन, संचालक मंडल की संरचना में आयेगा बदलाव

सरस डेयरी का संचालक मंडल भंग, कलेक्टर प्रशासक नियुक्त

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!