जिला सहकार संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, शिव स्वामी अध्यक्ष और डॉ.मोहित टांटिया उपाध्यक्ष निर्वाचित
श्रीगंगानगर, 25 मार्च (मुखपत्र)। जिला सहकार संघ लिमिटेड, श्रीगंगानगर के चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गये। संचालक मंडल का चुनाव पहले ही निर्विरोध सम्पन्न हो चुका है। संचालक मंडल के नवनिर्वाचित सदस्यों की बुधवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से श्रीगंगानगर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष शिव स्वामी को अध्यक्ष एवं डॉ. मोहित टांटिया (वाइस चेयरपर्सन, टांटिया यूनिवर्सिटी) को उपाध्यक्ष चुन लिया।
निर्वाचन अधिकारी मुकेश मीणा, सहकारी निरीक्षक ने शिव स्वामी एवं मोहित टांटिया के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की एवं पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। संचालक मंडल के चुनाव में पैक्स वर्ग से निर्मल सिंह बराड़ (लाधूवाला ग्राम सेवा सहकारी समिति लि.), लखविंद्रसिंह लखियां (4-ओ ग्राम सेवा सहकारी समिति लि.), सुरेंद्र कुमार खुराना (27 जीजी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि.), क्रय विक्रय सहकारी समिति वर्ग से रामाकृष्ण (पदमपुर क्रय विक्रय सेवा सहकारी समिति लि.), अन्य सहकारी संस्था वर्ग से विजय जिंदल (श्रीगंगानगर कोऑपरेटिव इंडस्ट्रीज एस्टेट) व सुरेंद्र कुमार गर्ग, व्यक्तिगत सदस्य वर्ग से डॉ. मोहित टांटिया, शिवकुमार स्वामी, शिवदयाल गुप्ता व स्नेहकुमार कपूर चुने गये हैं। संचालक मंडल में केंद्रीय सहकारी बैंक वर्ग का पद रिक्त रह गया।
उल्लेखनीय है कि जिला सहकार संघ, श्रीगंगानगर के चुनाव एक दशक से अधिक अंतराल पर सम्पन्न कराये गये हैं।

