सहकारिता सेवा के अधिकारियों की रिव्यू डीपीसी और रेगुलर डीपीसी सम्पंन
अजमेर, 3 फरवरी (मुखपत्र)। राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की रिव्यू डीपीसी और रेगुलर डीपीसी के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक मंगलवार को आरपीएससी, अजमेर में सम्पन्न हुई। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य सुशील कुमार बिस्सू की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती आनंदी एवं कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि रामचंद्र उपस्थित रहे।
विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिव्यू डीपीसी में राज्य सहकारिता सेवा के पांच अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इनमें बीना बैरवा, पंकजभानूसिंह गोगावत, पीथदान चारण, हीरालाल जीनगर और सतीश सिंघल शामिल हैं।
रेगुलर डीपीसी में राज्य सहकारिता सेवा के 8 अधिकारी एडिशनल रजिस्ट्रार से सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार, 9 अधिकारी ज्वाइंट रजिस्ट्रार से एडिशनल रजिस्ट्रार, 13 अधिकारी उप रजिस्ट्रार से ज्वाइंट रजिस्ट्रार और 15 अधिकारी एसिस्टेंट रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार कैडर में पदोन्नत हुए हैं। (नोट : ये समाचार सूचनात्मक है। सहकारिता विभाग की सूचना को ही अधिकृत माना जाये।)
Top News
कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने मनाया 100वां स्थापना दिवस
वचनभंगी सरकार के खिलाफ सहकारी बैंक कार्मिकों के आंदोलन का कल से आगाज
सहकारिता निरीक्षक सहकारी समितियों के संरक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं
सहकारी क्षेत्र को पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करने की जरूरत – डॉ. भूटानी
ग्राम सेवा सहकारी समितियां के उप नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन, संचालक मंडल की संरचना में आयेगा बदलाव

