खास खबर

प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित IAS डॉ. समित शर्मा अब सहकारिता के खेवनहार

कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन उपस्थिति जांची, जिसमें 36 अधिकारी – कर्मचारी अनुपस्थित मिले

जयपुर, 27 मार्च (मुखपत्र)। राज्य सरकार ने सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने और “सहकार से समृद्धि” की संकल्पना को साकार करने के लिए, महत्वपूर्ण एवं सूझबूझ भरा निर्णय लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अत्यंत गुणवान अधिकारी डॉ. समित शर्मा को सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद का दायित्व सौंपा है। प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित एवं सकारात्मकता से ओतप्रोत डॉ. शर्मा ने 27 मार्च 2026 को शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग का पदभार ग्रहण किया।

कठोर अनुशासन एवं प्रशासनिक नवाचारों के लिए प्रसिद्ध डॉ. समित शर्मा 2004 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। एमबीबीएस और एमडी (पीडियाट्रिक्स) शिक्षित डॉ. समित शर्मा ने चित्तौडग़ढ़ में कलेक्टर रहते हुए जेनेरिक दवाओं की अवधारणा को सफलतापूर्वक लागू किया, जिससे करोड़ों रोगियों को सस्ती दवाएं मिलीं। इस कार्य हेतु उन्हें लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिने अभिनेता आमिर खान ने अपने टीवी-शो “सत्यमेव जयते” के माध्यम से डॉ. समित शर्मा ने जेनरिक दवाओं के प्रति विजन को पूरे देश के सामने रखा।

वर्ष 2004 कैडर के अधिकारी समित शर्मा अभी तक, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं गोपालन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे नागौर एवं चित्तौडग़ढ़ में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, एनआरएचएम में मिशन डायरेक्टर, राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन में मैनेजिंग डायरेक्टर, राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर, ईजीएस कमिश्नर, बीआईपी कमिश्नर के पद पर कार्य किया।

उन्होंने, डायरेक्टर आईसीडीएस, सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट में डायरेक्टर, इंडस्ट्रीज़ एंड कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी डिपार्टमेंट में कमिश्नर, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम में मैनेजिंग डायरेक्टर, श्रम विभाग में आयुक्त, जयपुर मैट्रो में सीएमडी, जयपुर डिवीजनल कमिश्नर, जोधपुर डिवीजनल कमिश्नर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सचिव, पीएचईडी में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने जलदाय विभाग और पशुपालन विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

पहले ही दिन उपस्थिति जांची, 36 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले

सहकारी अधिकारियों को पहले ही दिन, रजिस्ट्रार के रूप में डॉ.समित शर्मा की कार्यशैली, कार्य के प्रति समर्पण और निष्ठाभाव का स्पष्ट संकेत मिल दिया। डॉ. शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् नेहरू सहकार भवन में वरिष्ठ अधिकारियों से विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की। साथ ही, विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर की जांच भी की। इस दौरान प्रात: 10 बजे 36 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनमें 19 अधिकारी तथा 17 कर्मचारी शामिल हैं।

योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करेंगे

नव पदस्थापित शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग प्रदेश के गांव-गांव तक नेटवर्क विस्तार वाला महत्वपूर्ण विभाग है। कृषकों एवं ग्रामीणों से इस विभाग का सीधा सम्बन्ध है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर योजनाओं की बेहतर क्रियान्विति सुनिश्चित की जाएगी तथा योजनाओं से अधिकाधिक कृषकों एवं पात्र लोगों को लाभान्वित कर ‘सहकार से समृद्धि’ की संकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा।

TOP NEWS

जिला सहकार संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, शिव स्वामी अध्यक्ष और डॉ.मोहित टांटिया उपाध्यक्ष निर्वाचित

टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड की 165वीं शाखा जयपुर में प्रारम्भ, उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी ने किया उद्घाटन

केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के 100 करोड़ रुपये स्वीकृत

दिव्यांगता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, राणावत अपेक्स बैंक की सेवा से बर्खास्त

 

निमोद सहकारी समिति में दो हजार एमटी और पांच सौ एमटी के गोदामों का लोकार्पण

ये रिश्ता क्या कहलाता है…..

सरसों एवं चना की एमएसपी खरीद के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, 25 मार्च से आरंभ होगी खरीद

सहकारिता विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित, पैक्स कर्मचारी फिर खाली हाथ

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में होगा बड़ा बदलाव, देश के करोड़ों किसान होंगे लाभान्वित

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!