सहकारिता विभाग : नियमित डीपीसी में 35 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ
जयपुर, 8 फरवरी (मुखपत्र)। राज्य सरकार ने चार अलग-अलग आदेश जारी कर, राजस्थान सहकारी सेवा के विभिन्न कैडर के 35 अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया है। हालांकि, पहले के दो वर्षों की भांति, इस साल भी पदोन्नत अधिकारियों का उनके कैडर के अनुरूप पदस्थापन नहीं कर, उन्हें वर्तमान पदों पर कार्य करते रहने के लिए आदेशित किया गया है। राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारियों की रिव्यू डीपीसी और रेगुलर डीपीसी के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 3 फरवरी 2026 को राजस्थान लोक सेवा आयोग (क्रक्कस्ष्ट), अजमेर के सदस्य सुशील कुमार बिस्सू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई थी, जिसमें सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती आनंदी एवं कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि रामचंद्र उपस्थित रहे।
रिव्यू डीपीसी में राज्य सहकारिता सेवा के पांच अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है, हालांकि इनके आदेश अभी तक जारी नहीं किये गये हैं। रेगुलर डीपीसी में राज्य सहकारिता सेवा के 8 अधिकारी एडिशनल रजिस्ट्रार से सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार, 7 अधिकारी ज्वाइंट रजिस्ट्रार से एडिशनल रजिस्ट्रार, 8 अधिकारी उप रजिस्ट्रार से ज्वाइंट रजिस्ट्रार और 12 अधिकारी एसिस्टेंट रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार कैडर में पदोन्नत हुए हैं।
सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रहलाद राय नागा की ओर से जारी आदेशानुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के प्रति वरिष्ठता सह योग्यता के आधार पर पदोन्नत किया गया है :-
एडिशनल रजिस्ट्रार से सीनियर एडिशनल रजिस्ट्रार

ज्वाइंट रजिस्ट्रार से एडिशनल रजिस्ट्रार

उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार

सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार

Top News
कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने मनाया 100वां स्थापना दिवस
वचनभंगी सरकार के खिलाफ सहकारी बैंक कार्मिकों के आंदोलन का कल से आगाज
सहकारी क्षेत्र को पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करने की जरूरत – डॉ. भूटानी
ग्राम सेवा सहकारी समितियां के उप नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन, संचालक मंडल की संरचना में आयेगा बदलाव

