नई दिल्ली, 7 मई। महंगाई, बेरोजगारी और हाल के साम्प्रदायिक दंगों से आतंकित जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक साथ 50 रुपए की बढोतरी कर दी। घरेलू गैस सिलेंडर की नई दर शनिवार प्रात: से ही लागू हो गयी है। अब 14.2 किलो का डॉमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली और मुम्बई में 999.50 रुपए, कोलकाता में 1026 रुपए और चेन्नई में 1015 रुपए का हो गया है।
आठ साल पहले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410 रुपए थी, जो अब अढाई गुणा अधिक बढ़कर 1000 रुपए को पार कर गयी है। इससे पहले मोदी सरकार ने 22 मार्च को डॉमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए थे जबकि 1 अप्रैल को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 250 रुपए और उससे पहले 1 मार्च को 105 रुपए की बढोतरी की गयी थी। वर्तमान में दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2253 रुपए है।
दो माह पहले ही बढ़ाए थे 50 रुपए
चुनावजीवी केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश, गोवा सहित पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद ही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 22 मार्च 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई थी।
कामर्शिलय गैस सिलेंडर भी लगातार हो रहा है महंगा
देश में घरेलू एलपीजी के साथ-साथ व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढोतरी का सिलसिला भी अनवरत जारी है। फरवरी 2022 में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1907 रुपए थी, जो वर्तमान में 2253 रुपए है। मोदी सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 मार्च 2022 को 105 रुपए की बढोतरी की थी, जिसे 22 मार्च को 8 रुपए 50 पैसे कम कर 2003 रुपए कर दिया था।
इसके पश्चात सरकार ने बड़ा झटका देते हुए 1 अप्रैल को एक साथ 250 रुपए की बढोतरी कर दी थी। हालांकि सरकार ने इस पर भी सब्र नहीं किया और ठीक एक माह पश्चात ही, 1 मई 2022 को व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में फिर से 102 रुपए 50 पैसे की बढोतरी कर दी। वर्तमान में 19 किलो वाले वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली में 2,355 रुपए, कोलकाता में 2455 रुपए, मुम्बई में 2307 रुपए जबकि चेन्नई में 2508 रुपए है।
आठ साल में अढाई गुणा से अधिक बढोतरी
भाजपानीत केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के 14वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, उसके ठीक दो माह पहले देश में 14.2 किलो वाले डॉमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 410 रुपए थी, अब बिना अनुदान वाले डॉमेस्टिक सिलेंडर की कीमत देश के अधिकांश जिलों में 1000 रुपए को पार कर गयी है। देश में बड़े