श्रीगंगानगर, 15 सितम्बर (मुखपत्र)। हनुमानगढ़ रोड पर स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी ने एक और इतिहास रचा है। यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा संकाय के 158 पूर्व स्टूडेंट्स राजस्थान की सरकारी सेवा में पीटीआई बन गए हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। हाल ही में फैकेल्टी ऑफ होम्योपैथी के 32 पूर्व विद्यार्थी सरकारी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी नियुक्त हुए हैं।
यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेंद्र गोदारा ने बताया कि वर्ष 2016-17 में शारीरिक शिक्षा संकाय शुरू हुआ था। शिक्षा संकाय में वर्ष 2018 की भर्ती में भी 77 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इसके बाद राजस्थान सरकार ने अब भर्ती निकाली तो वर्ष 2018 से 2022 तक पासआउट 158 विद्यार्थी शारीरिक शिक्षक चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया एवं प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में संकाय ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन शारीरिक शिक्षकों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थी राजस्थान प्रशासनिक सेवा, रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं चयनित हुए हैं। अब तक संकाय के विद्यार्थी अनेक राष्ट्रीय खेल स्पार्द्धाओं में 20 से अधिक मैडल प्राप्त कर चुके हैं।
यूनिवर्सिटी में होगा चयनितों का सम्मान
संकाय के डीन डॉ. सुरजीतसिंह कस्वां ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सितम्बर 2022 में शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम जारी होने के बाद अब दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संकाय की ओर से पीटीआई चयनित होने वाले सभी विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी ने 10 साल में बनायी विशिष्ट पहचान
उल्लेखनीय है कि टांटिया यूनिवर्सिटी कैम्पस बीकानेर सम्भाग का सबसे बड़ा एज्यूकेशन हब है। यूनिसर्विटी ने पिछले दस वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं।