केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जारी की आईएएस अधिकारियों की ई-सिविल लिस्ट-2019
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एजेंसी)| डिजिटलीकरण पहल के तहत कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों की ई-सिविल लिस्ट-2019 जारी की। इस सूची में 5,104 आईएएस अधिकारियों के आंकड़े वेबसाइट पर दिए गए हैं।
इस सूची में अधिकारियों के बारे में बैच, कैडर, वर्तमान नियुक्ति, वेतनमान, शैक्षिक योग्यता आदि जानकारी दी गई है। यह लिस्ट ईआर शीट में डीओपीटी की वेबसाइट पर उलपलब्ध है।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता देने के मद्देनजर यह काम महत्वपूर्ण है। मंत्री ने विभागों और मंत्रालयों को भी इस पर अमल करना चाहिए। राज्य सरकारों को भी इस तरह की सूची बनानी चाहिए जिसमें प्रदेश के सभी सिविल अधिकारियों की जानकारी हो।