युवा वैज्ञानिक पुरस्कारों से सम्मानित हैं डॉ. मोहंती
मुंबई, 12 मार्च (एजेंसी)| प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. ए.के. मोहंती ने मंगलवार को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। मोहंती पहले इस संस्थान के भौतिकी समूह के निदेशक थे। मोहंती कोलकाता में साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स के निदेशक भी हैं। उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और सचिव परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव के.एन. व्यास से यह जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है।
डॉ.मोहंती इंडियन फिजिकल सोसाइटी (1988) के यंग साइंटिस्ट अवार्ड, इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (1991) के यंग फिजिसिस्ट अवार्ड तथा परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार (2001) के युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं।