जयपुर, 2 मई (मुखपत्र)। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 5वीं एवं 8वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के कारण पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के उप चुनाव के लिए मतदान 10 मई, 2022 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। जिला परिषद सदस्य के लिए मतगणना जिला मुख्यालय स्तर पर तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए पंचायती समिति मुख्यालय पर 11 मई को प्रातः 9 बजे से होगी। उप प्रधान का चुनाव 12 मई, 2022 को होगा।
इसी प्रकार सरपंच एवं पंच के लिए मतदान 7 मई, 2022 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक एवं मतगणना भी इसी दिन पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात होगी। उप सरपंच का चुनाव 8 मई, 2022 को होगा।