फाइनल में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया
पेरिस, 9 जून (एजेंसी)| वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल ने यहां रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रतिभाशाली डोमिनिक थीम को मात दी।
अपने करियर में 12वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के लिए नडाल ने आस्ट्रिया के खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया। स्पेनिश खिलाड़ी ने सबसे अधिक फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं। नडाल का यह कुल मिलाकर 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने पुरुषों में सबसे अधिक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
तीन घंटे चला मुकाबला
इस मैच में नडाल ने कुल 38 विनर्स लगाए जबकि थीम 31 विनर्स ही दाग पाए। स्पेनिश खिलाड़ी ने थीम के 38 के मुकाबले केवल 31 अनफोसर्ड एरर किए। यह मुकाबला कुल तीन घंटे और एक मिनट तक चला। पिछले साल भी फ्रेंच ओपन का फाइनल इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ही हुआ था जिसमें नडाल ने ही बाजी मारी थी।
थीम को अभी भी अपने करियर में पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश है।
(file photo)