नई दिल्ली, 18 दिसम्बर। लास वेगास में आयोजित मिसेज वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करनेवाली सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का टाइटल जीत लिया है। मिसेज वर्ल्ड का ताज 21 साल बाद भारत को मिला है। इससे पहले, एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने 2001 में यह प्रतियोगिता जीती थी। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को हुआ। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल ने 63 देशों की विवाहित सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह ताज अपने सिर पहना। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑर्गनाइजर्स ने इंस्टाग्राम पर इस न्यूज को शेयर किया।
वीडियो अपलोड कर खुशी साझा की
सरगम कौशल ने भी अपने इंस्टाग्रमा अकाउंट पर वीडियो शेयर कर मिसेज वर्ल्ड का टाइटल जीतने की खुशी साझा की। सरगम इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री है। वह पहले एक टीचर के रूप में काम कर चुकी हैं। उनके पति भारतीय नौसेना में हैं।
2001 में अदिति ने जीता का खिताब
2001 में बिल्लौरी आंखों वाली सुंदरी अदिति गोवित्रीकर मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत लायी थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया। गोवित्रिकर ने अब मिसेज इंडिया इंक 2022-23 के लिए जज के रूप में काम किया है। अदिति गोवित्रिकर ने भी मिसेज कौशल को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
मॉडल भी हैं सरगम कौशल
नेवी अफसर की बीवी सरगम कौशल मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया। इस साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और यह खिताब जीता।
1984 में हुई थी प्रतियोगिता की शुरूआत
विवाहित सुंदरियों के लिए 1984 में मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरूआत हुई थी। इसकी शुरूआत अमेरीका से हुई। शुरुआत में इस पेजेंट को मिसेज वुमन ऑफ द वल्र्ड का नाम दिया गया था। इसे 1988 में ही मिसेज वर्ल्ड के रूप में जाना जाने लगा। पिछले कुछ वर्षों में मिसेज वर्ल्ड ने 80 से अधिक देश में किया जा चुका है। अमेरीकी सुंदरियों ने सबसे अधिक बार यह ताज पहना है।