नई दिल्ली, 4 सितम्बर। टोक्यो मेंं जारी पैरालम्पिक में भारत ने इस साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अब तक 17 पदक जीत लिये हैं। भारत को इस बार 11 दिन में ही चार स्वर्ण पदक समेत 17 मेडल मिल चुके हैं। भारत ने इससे पहले सभी पैरालंपिक खेलों में कल 12 पदक जीते थे।
11वें दिन के भारतीय खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की तो सबसे पहले निशानेबाजी में मनीष नरवाल और सिंहराज अढाना ने निशानेबाजी में पदक जीते। मनीष ने स्वर्ण तो अढाना ने रजत अपने नाम किया। इसके बाद दिन के अंत में बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने स्वर्ण तो मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला।
पदक तालिका में भारत का 26वां स्थान
भारत पदक तालिका में अब 26वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अभी तक एथलेटिक्स में 8, निशानेबाजी में 5, बैडमिंटन में 2, टेबल टेनिस में 1और तीरंदाजी में 1पदक जीता है। इसके साथ ही भारत के खाते में अब चार स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य हो गए हैं।
चीन 200 पदक (93 गोल्ड, 57 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर कायम है। दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमश: ग्रेट ब्रिटेन (41 गोल्ड, 38 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज, कुल 122 पदक) और रशियन पैरालम्पिक समिति (36 गोल्ड, 32 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज, कुल 117 पदक) हैं।