अधिकांश नदियों के तट टूटे, पुल बाढ़ में बह गए
हरारे, 16 मार्च| जिम्बाब्वे के दक्षिण-पश्चिम में आए चक्रवाती तूफान इदाई के कारण कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। सूचना, प्रचार एवं प्रसारण सेवा मंत्रालय ने शनिवार को एक ट्वीट में बताया कि अधिकांश मौतें चिमानीमानी जिले में हुई हैं। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं और शुक्रवार शाम एक घातक भूस्खलन के बाद एक स्कूल को बंद कर दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकांश नदियों के तट टूट गए हैं और पुल बाढ़ में बह गए हैं। सेना बचाव अभियान में जुटी हुई है, लेकिन खराब सड़कों के कारण अभियान तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने इसके पहले कहा था कि तूफान इदाई के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 122 लोगों की मौत हुई है और 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।