कांग्रेस कार्यसमिति में राजस्थान के 7 चेहरों को मिली जगह, कुल 84 नेता शामिल
जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान की राजनीति और प्रदेश संगठन में प्राय: प्राय: निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे राज्य के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की पार्टी संगठन में सम्मानजनक वापसी हो गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की नई टीम की घोषणा की, जिसमें राजस्थान कांग्रेस से सचिन पायलट सहित 7 नेताओं को जगह दी गयी है।
कार्यसमिति में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी सहित कुल 39 सदस्यों को सम्मिलित किया गया है। कांग्रेस में बागी सुर अलापने वाले जी-23 के सक्रिय सदस्य -शशि थरूर और आनंद शर्मा को भी कार्यसमिति में स्थान मिला है। इसके अलावा 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। कांग्रेस समिति में 39 सदस्य, 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 14 राज्य प्रभारी, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य और 4 पदेन सदस्यों सहित कुल 84 नेता शामिल हैं।
पायलट को तीन साल बाद मिला पार्टी में पद
सचिन पायलट को तीन साल बाद पार्टी में कोई पद दिया गया है। वर्ष 2020 में मानेसर प्रकरण के बाद, सचिन को उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का पद गंवाना पड़ गया था। उसके बाद, अपने नरम-गरम तेवरों और अशोक गहलोत विरोध रुख के बावजूद वे कांग्रेस में बने रहे। कांग्रेस ने गहलोत व पायलट, दोनों को पार्टी की असेस्ट बताया था। सचिन पायलट के अलावा हरीश चौधरी, जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय, पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह, अभिशेष मनु सिंघवी, पवन खेड़ा और मोहन प्रकाश को भी कार्यसमिति में रखा गया है।
सीडब्ल्यूसी सदस्य (39)
मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी. चिदम्बरम, तारिक अनवर, सैयद नसीर हुसैन, जी.ए. मीर, ललथनहावला, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अशोक राव चव्हान, अजय माकन, चरणजीत सिंह चन्नी, शैलजा, गायखंगम, केसी वेगुगोपाल, कमलेश्वर पटेल, गौरव गगोई, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, दीपादास मुंशी, अविनाश पाण्डे, जगदीश ठोकार, सचिन पायलट, दीपक बाबरिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, भंवर जितेंद्र सिंह, जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, एन. रघुवीरा रेड्डी, शशि थरूर, ताम्रध्वज साहू और अभिशेष मनु सिंघवी।
स्थीय आमंत्रित सदस्य (18)
वीरप्पा मोइली, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, गिरीश राया, पवन बंसल, टी. सुब्बारामी रेड्डी, मोहन प्रकाश, के. राजू, रमेश चेन्निथला, चंद्रकांत हंडोरे, बी.के. हरिप्रसाद, मीनाक्षी नटराजन, प्रतिभा सिंह, फूलोदेवी नेताम, मनीष तिवारी, दामोदर राजा नरसिम्हा, तारिक हमीर कर्रा और सुदीप राय बर्मन।
प्रभारी (14)
हरीश चौधरी, सुखविंदर सिंह रंधावा, डॉ. ए. चेल्लाकुमार, भक्त चरण दास, डॉ. अजॉय कुमार, राजीव शुक्ला, मनीकम टैगोर, माणिकराव ठाकरे, रजनी पटेल, कन्हैया कुमार, गुरदीप सप्पल, सचिन राव, देवेंद्र यादव, मनीष चतरथ।
विशेष आमंत्रित (9)
पवन खेड़ा, अलका लाम्बा, पल्लम राजू, गणेश गोदियाल, कोडिकुनिल सुरेश, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, प्रिनिति शिन्दे और वामशी चंद रेड्डी।
पदेन सदस्य (4)
श्रीनिवास बी.वी. अध्यक्ष-आईवाईसी, नीरज कुंदन अध्यक्ष-एनएसयूआई, नीता डिसूजा अध्यक्ष-महिला कांग्रेस और लालजी देसाई मुख्य संगठन-कांग्रेस सेवादल।