केशनी की दो बहनें भी रह चुकी हैं राज्य की मुख्य सचिव
चंडीगढ़, 30 जून (एजेंसी)| केशनी आनंद अरोड़ा को हरियाणा की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। केशनी इस पद को धारण करने वाली अपने परिवार की तीसरे नंबर की बहन हैं। इससे पहले इनकी दो बहनें भी मुख्य सचिव रह चुकी हैं। केशनी से पहले उनकी बहनें, मीनाक्षी आनंद चौधरी व उर्वशी गुलाटी राज्य की मुख्य सचिव रह चुकी हैं।
सितंबर, 2020 को होंगी सेवानिवृत्त
केशनी 1983 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं। केशनी ने डी.एस.ढेसी की जगह ली है। ढेसी रविवार को सेवानिवृत्त हुए। केशनी हरियाणा में वरिष्ठतम नौकरशाह हैं और वह 30 सितंबर, 2020 को सेवानिवृत्त होंगी।