नई दिल्ली, 7 नवम्बर। साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवम्बर मंगलवार को लगेगा। इस कारण कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाना वाला देवदिवाली का त्यौहार सोमवार को ही मनाया जा रहा है। इस त्यौहार से सम्बंधित धार्मिक विधि-विधान एवं पूजा इत्यादि भी सोमवार को सम्पन्न किये जा रहे हैं।
एक पखवाड़े की अवधि में यह दूसरा ग्रहण है। अक्टूबर माह में दिवाली के दिन यानी अमावस्य को सूर्य ग्रहण लगा था। अब मंगलवार को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष और विज्ञान, दोनों ही दृष्टिकोण से ये खगौलीय घटना काफी अहम है।
भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवम्बर को दोपहर 2.40 बजे आंशिक रूप में होगी। पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3.47 बजे से शुरू होगा, लेकिन भारत में इसे शाम 5 बजकर 20 मिनट पर देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण को भारत के अलग-अलग इलाकों में देखा जा सकता है। आइये आपका बताते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में ग्रहण कब और कितनी देर के लिए दिखाई देगा।
कोलकाता में पूर्ण चंद्र ग्रहण
कोलकाता में शाम 4.55 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। ग्रहण दोपहर 4.52 बजे शुरू होगा और 7.26 बजे समाप्त होगा। कुल अवधि 2 घंटे 34 मिनट।
दिल्ली में आंशिक चंद्र ग्रहण
दिल्ली में चंद्र ग्रहण सायं 5.31 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर पहुंच जाएगा, इस समय चंद्रमा का दो तिहाई हिस्सा ढंक जाएगा। ग्रहण शाम 5.28 बजे शुरू होगा और 7.26 बजे समाप्त होगा, कुल अवधि 1 घंटा 58 मिनट।
मुम्बई में आंशिक चंद्र ग्रहण
मुंबईकर को अल्प मात्रा में आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। यहां सायं 6.01 बजे चंद्रग्रहण शुरू होगा और शाम 7.26 बजे समाप्त होगा। कुल अवधि 1 घंटा 25 मिनट।
बेंगलुरु में आंशिक चंद्र ग्रहण
बेंगलूरु में ग्रहण से चंद्रमा का लगभग एक चौथाई हिस्सा ढंक जाएगा। यहां सायं 5.57 बजे चंद्रग्रहण अपने अधिकतम समय पर होगा। ग्रहण की शुरूआत सायं 5.49 बजे होगी एवं समाप्ति सायं 7.26 बजे होगी। कुल अवधि 1 घंटा 36 मिनट।
नागपुर में आंशिक चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण शाम 5.35 बजे दिखाई देगा, जो शाम 5.32 बजे से शुरू होकर 7.26 बजे समाप्त होगा। कुल अवधि 1 घंटा 54 मिनट। नागपुर में चंद्रमा लगभग 60 प्रतिशत अस्पष्ट रहेगा।
कोहिमा मेंं पूर्ण चंद्र ग्रहण
कोहिमा में ग्रहण की शुरूआत सायं 4.23 बजे होगी। ग्रहण अपने अधिकतम चरण में शाम 4.29 बजे रहेगा और ग्रहण की समाप्ति सायं 7.26 बजे होगी। कुल अवधि 3 घंटा 2 मिनट।
अगरतला में पूर्ण चंद्र ग्रहण
ग्रहण सायं 4.38 बजे से दिखाई देगा। शाम 4.43 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर होगा। ग्रहण की समाप्ति 7.26 बजे होगी। कुल अवधि 2 घंटा 47 मिनट।
गुवाहाटी में पूर्ण चंद्र ग्रहण
गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण सायं 4.32 बजे शुरू होगा और यह सायं 4.36 बजे उच्चतम स्तर पर होगा। ग्रहण की समाप्ति सायं 7.26 बजे होगी। ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटा 53 मिनट।
भुवनेश्वर में पूर्ण चंद्र ग्रहण
भुवनेश्वर में ग्रहण 5.09 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर होगा। यहां ग्रहण की अवधि 2 घंटा 20 मिनट।
सिलीगुड़ी में पूर्ण चंद्र ग्रहण
सिलीगुड़ी में शाम 4.49 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण की अवधि 2 घंटा 41 मिनट।
पटना में पूर्ण चंद्र ग्रहण
पटना में पूर्ण चंद्र ग्रहण सायं 5.06 बजे दिखाई देगा। ग्रहण की अवधि 2 घंटा 26 मिनट।
नोएडा में आंशिक चंद्र ग्रहण – नोएडा में ग्रहण अपने अधिकतम बिन्दू पर सायं 5.30 बजे दिखाई देगा। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 59 मिनट।
गुरुग्राम में आंशिक चंद्र ग्रहण – गुरुग्राम में आंशिक चंद्र ग्रहण शाम करीब 5.33 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर दिखाई देगा।
चंडीगढ़ में आंशिक चंद्र ग्रहण – ग्रहण चंडीगढ़ में ग्रहण शाम 5.30 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर दिखाई देगा। कुल अवधि 1 घंटा 59 मिनट।
हैदराबाद में आंशिक चंद्र ग्रहण – हैदराबाद में चंद्र ग्रहण का अधिकतम बिन्दू 5.43 बजे देख सकते हैं। कुल अवधि 1 घंटा 46 मिनट।
चेन्नई में आंशिक चंद्र ग्रहण – चेन्नई में ग्रहण सायं 5.42 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर पहुंच जाएगा। कुल अवधि 1 घंटा 48 मिनट।
श्रीनगर में आंशिक चंद्र ग्रहण – श्रीनगर में ग्रहण सायं 5.31 बजे अधिकतम बिन्दू पर होगा, जब चंद्रमा लगभग दो तिहाई हिस्सा ग्रहण से ग्रसित होगा।