जयपुर, 4 दिसम्बर (मुखपत्र)। राजस्थान के सूचना आयोग में आखिरकार रौनक लौट ही आयी। सरकार ने लम्बे समय से रिक्त पड़े मुख्य सूचना आयुक्त के साथ-साथ दो सूचना आयुक्त की नियुक्ति भी कर दी है।
निवर्तमान मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सेवानिवृत्त अधिकरी डीबी गुप्ता को राजस्थान का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ और सामाजिक कार्यकर्ता शीतल धनखड़ को सूचना आयुक्तनियुक्तकिया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
पत्रकार नारायण बारेठ लम्बे समय तक बीबीसी के साथ जुड़े रहे हैं जबकि शीतल धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनकड़ की भतीजी और कांग्रेस नेता रणदीप धनखड़ की पुत्री हैं। उन्होंने एमजीडी और लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
अब हुआ कोरम पूरा
राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा सूचना आयुक्तों के चार पद सृजित हैं। इनमें से मुख्य सूचना आयुक्त और दो आयुक्तों के पर रिक्त थे। सूचना आयुक्तके शेष दो पदों पर आरपी बरवड़ और लक्ष्मण सिंह राठौड़ कार्यरत हैं। मुख्य सूचना आयुक्त समेत दो नए आयुक्तों की नियुक्तिसे आयोग का कोरम पूरा हो गया है। आयोग में अधिकतम 10 सूचना आयुक्तहो सकते हैं।