राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भंग की गयी कमेटियां
नई दिल्ली, 28 जून। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने दिल्ली कांग्रेस की समस्त 280 ब्लॉक कमेटियां शुक्रवार को भंग कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के पश्चात यह बड़ा फैसला किया। माना जा रहा है कि यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए आयोजित की गयी थी।
राहुल गांधी के आवास पर आयोजित इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद थे। बैठक के बाद ही दिल्ली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने का ऐलान किया गया। यह कार्रवाई पांच जांच सदस्यों की सिफारिश पर हुई है। बैठक में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन, महाबल मिश्रा, जेपी अग्रवाल, राजेश लिलोथिया और अरविंदर सिंह लवली के अलावा दिल्ली प्रभारी पीसी चाको शामिल हुए।
एक घंटा से अधिक चली इस बैठक में कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर चर्चा की। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा से हार गई थी।