जाट समुदाय के असर वाली सीट पर अरुटवंशी की जीत
चंडीगढ़, 31 जनवरी (एजेंसी)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्णलाल मिड्ढा ने हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 12,945 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। यह पहली बार है जब भाजपा ने जाट समुदाय की असर वाली जींद विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। हालांकि, कृष्णलाल मिड्ढा जाट समुदाय से नहीं हैं।
इस जीत से खुश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में कहा, “लोगों ने एक बार फिर राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार की नीतियों, शासन और पारदर्शिता पर अपना विश्वास जताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की।”
दो बार के इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) विधायक हरिचंद मिड्ढा के पिछले साल अगस्त में निधन के कारण यह उपचुनाव हुआ जिसे उनके बेटे कृष्णलाल मिड्ढा ने जीत लिया है।