नई दिल्ली, 9 जनवरी। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के बीच शानदार साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत पर दबाव बना दिया है।
तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। इस प्रकार आस्ट्रेलिया को कुल 197 रन की बढ़त मिल चुकी है। लाबुशेन 47 और स्टीव स्मिथ 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले भारत की पहली पारी 244 रन पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल दोनों ने सर्वाधिक 50 बनाए। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 36 रन बनाए। पैट कमिंस ने 29 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
भारत ने 2 विकेट खोकर 96 रन से आगे खेलते हुए दिन की शुरुआत की थी।
कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा से बड़ी पारी की उम्मीद थी। मगर रहाणे के रूप में भारत को दिन का पहला झटका लगा। इसके बाद टीम लडख़ड़ा गई। पुजारा और पंत ने टीम को संभालने की कोशिश लेकिन इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद टीम मैदान पर काफी संघर्ष करती हुई नजर आई और 244 रन पर सिमट गयी। भारत के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।