भाजपा से गठबंधन कर उत्तर प्रदेश में 2 सीट पर चुनाव लड़ेगा
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा और अपना दल के बीच फिर से चुनावी गठबंधन हो गया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटें अपना दल को दी हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर दोनों दलों के बीच गठबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अपना दल दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसमें श्रीमती अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी। दूसरी सीट पर किसको चुनाव लड़ाया जायेगा, ये अभी तय नहीं हुआ है।