जयपुर । राजस्थान सरकार की ओर से 2019 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
छुट्टी कैलेन्डर में 11 अवकाश शनिवार और रविवार को हैं। ऐसे में सरकार की ओर से घोषित 29 सार्वजनिक अवकाश के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश नहीं मिल सकेगा। हालांकि अगले साल 4 बार ऐसे मौके आएंगे, जब एक सार्वजनिक अवकाश सहित 3 दिन लगातार छुट्टी रहेगी। दरअसल, 3 अवकाश सोमवार और एक अवकाश शुक्रवार को आएगा। अवकाशों की सूची में 11 त्यौहार शनिवार-रविवार को हैं। ऐसे में सरकारी विभागों में इन 11 दिनों के लिए अतिरिक्त अवकाश नहीं मिल सकेगा। वहीं 4 मार्च को महाशिवरात्रि, 12 अगस्त को इदुलजुहा और 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश है। ये तीनों त्यौहार सोमवार के दिन हैं। इसके पीछे शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है। इसी तरह 19 अप्रेल शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश है। इसके आगे 2 दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। इनके अलावा 21 ऐच्छिक अवकाश भी हैं। कर्मचारी इनमें से कोई भी 2 अवकाश ले सकते हैं।
फरवरी व जुलाई में एक भी छुट्टी नहीं
फरवरी और जुलाई में एक भी सार्वजनिक अवकाश नहीं है। सर्वाधिक 6 अवकाश अक्टूबर में आएंगे। राखी और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन आएंगे।
कैलेंडर में ये घोषित किए अवकाश
गुरु गोविन्द सिंह जयंती 13 जनवरी रविवार, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी शनिवार, महाशिवरात्रि 4 मार्च सोमवार, होलिका दहन 20 मार्च बुधवार, धुलेण्डी 21 मार्च गुरुवार, चेटीचंड 6 अप्रेल शनिवार, रामनवमी 13 अप्रेल शनिवार, अंबेडकर जयंती 14 अप्रेल रविवार, महावीर जयंती 17 अप्रेल बुधवार, गुड फ्राइडे 19 अप्रेल शुक्रवार, परशुराम जयंती 7 मई मंगलवार, इदुलफितर (चांद से) 5 जून बुधवार, महाराणा प्रताप जयंती 6 जून गुरुवार, इदुल जुहा 12 अगस्त सोमवार, रक्षाबंधन 15 अगस्त गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त गुरुवार, जन्माष्टमी 24 अगस्त शनिवार, रामदेव जयंती 8 सितम्बर रविवार, मोहर्रम (चांद से) 10 सितम्बर मंगलवार, नवरात्र स्थापना 29 सितम्बर रविवार, गांधी जयंती 2 अक्टूबर बुधवार, दुगार्ष्टमी 6 अक्टूबर रविवार, विजयदशमी 8 अक्टूबर मंगलवार, दिवाली 27 अक्टूबर रविवार, गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर सोमवार, भैया दूज 29 अक्टूबर मंगलवार, बरावफात 10 नवम्बर रविवार, गुरुनानक जयंती 12 नवम्बर मंगलवार, क्रिसमस डे 25 दिसम्बर बुधवार।